सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mega Block, 22 Trains Cancelled, 27 Trains Diverted, Check Full List Here

यात्री ध्यान दें: गोरखपुर रूट पर मेगा ब्लॉक, 22 ट्रेनें कैंसिल- 27 का बदला रास्ता; चेक करें शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे प्रशासन ने ट्रैक मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते गोरखपुर रूट पर मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान 22 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। वहीं 27 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेलवे ने अपील की है कि यात्रा से पहले 139 पर कॉल कर या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Gorakhpur Mega Block, 22 Trains Cancelled, 27 Trains Diverted, Check Full List Here
मेगा ब्लॉक( सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के क्रम में रेल प्रशासन ने प्री एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 19 मई से आठ जून तक मेगा यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोरखपुर होकर जाने वाली सात पैसेंजर और 15 स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
Trending Videos


इसके अलावा 27 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त पैसेंजर ट्रेनें
0- 20 मई से 09 जून तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट
0- 19 मई से 08 जून तक 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज

0- 19 मई से 08 जून तक 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज
0- 19 मई से 08 जून तक 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू

0- 19 मई से 08 जून तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज
0- 19 मई से 08 जून तक 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट

0- 19 मई से 08 जून तक 55039 नरकटियागंज-बढ़नी
विज्ञापन

विशेष गाड़ियों का निरस्तीकरण
0- 21, 28 मई एवं 04 जून को 05060 लालकुंआ-कोलकाता
0- 23, 30 मई एवं 06 जून को 05059 कोलकाता-लालकुआं

0- 28 मई एवं 04 जून को 04010 दिल्ली-मोतिहारी
0- 30 मई एवं 06 जून को 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली

0- 29 मई एवं 05 जून को 09451 गांधी धाम-भागलपुर
0- 01 एवं 08 जून को 09452 भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल

0- 24, 31 मई, 05 एवं 07 जून को 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनस
0- 26 मई तथा 02, 07 एवं 09 जून को 05580 आनंद विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट

0- 30 मई एवं 06 जून को 09041 उधना-जयनगर
0- 01 एवं 08 जून को 09042 जयनगर-उधना

0- 31 मई एवं 07 जून को 09045 उधना-जयनगर
0- 01 एवं 08 जून को 09046 जयनगर-उधना

0- 31 मई एवं 07 जून को 09047 उधना-झंझारपुर
0- 01 एवं 08 जून को 09048 झंझारपुर-उधना

0- 02 जून को 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस
0- 04 जून को 05576 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा

प्रमुख ट्रेनें जिनका मार्ग होगा परिवर्तित
0- 02 जून को 14011 राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
0- 07 जून को 14012 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस

0- 21 मई को 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस
0- 02 एवं 05 जून को 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस

0- 21 एवं 28 मई को 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
0- 30 मई एवं 05 जून को 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

0- 25, 28 मई तथा 01 एवं 04 जून को 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस
0- 20 मई एवं 06 जून को 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस

0- 21 मई को 15530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस
0- 24, 31 मई व 01, 07 एवं 08 जून को 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस

0- 05 जून को 19269 पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
0- 07 जून को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित
0- 07 जून को 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed