सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for admission applications to begin from May 20, with the trial of the Samarth portal stalled.

एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश को लेकर ''समर्थ'' से फंसा पेंच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations for admission applications to begin from May 20, with the trial of the Samarth portal stalled.
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर समर्थ पोर्टल की ओर से पेंच फंस गया है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन 20 मई से आवेदन प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है तो उधर, समर्थ पोर्टल के ट्रायल में अभी मामला अटका हुआ है।

एमएमएमयूटी में बीटेक में प्रवेश की प्रक्रिया पिछले सत्र तक एनआईसी के पोर्टल से होती थी। पहली बार समर्थ पोर्टल के जरिये प्रवेश लिया जाना है। बताया जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया को लेकर करीब एक हफ्ते पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर लीं। इसके बाद समर्थ पोर्टल के अधिकारियों से आगे की प्रक्रिया के लिए बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभी समर्थ पोर्टल की ओर से ट्रायल सफल नहीं हुआ है। इसी वजह से आवेदन प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से तैयार ब्रोशर के मुताबिक, 20 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, यदि मंगलवार को भी ट्रायल सफल नहीं हुआ तो आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि विस्तारित की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos



बीटेक की 1189 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश
स्नातक प्रवेश के समन्वयक प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि बीटेक की विभिन्न शाखाओं में करीब 1189 सीटों पर पर प्रवेश लिया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस संबंध में एडमिशन सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि समर्थ पोर्टल के जरिये पहली बार बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। समर्थ पोर्टल से ही आवेदन प्रक्रिया लाइव होनी है। तकनीकी दिक्कतों को लेकर टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। कोशिश है कि 20 मई से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed