सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Climbing atop a water tank, the teenager shouted, Marry me to my lover or I will jump

'शादी करा दो नहीं तो कूद जाऊंगी': पानी की टंकी पर चढ़कर किशोरी लगी चिल्लाने, सिंदूर लेकर पहुंचा प्रेमी

संवाद न्यूज एजेंसी, झंगहा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सार

घर पर वह मां के साथ रहती है। किशोर से प्रेम होने के बाद से ही वह मां से भी शादी कराने की जिद कर रही थी। जब मां ने मना किया तो वह किशोर के गांव पहुंच गई और पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो उसने किशोर से शादी कराने की जिद की। धमकी दी कि अगर किशोर को बुलाकर शादी नहीं कराई तो वह टंकी से कूद जाएगी। वह टंकी पर लगी रेलिंग से झुककर कूदने की धमकी देने लगी।

Climbing atop a water tank, the teenager shouted, Marry me to my lover or I will jump
पानी की टंकी पर चढ़ी किशोरी, नीचे खड़ी पुलिस - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झंगहा थाना क्षेत्र में फिल्म शोले जैसा मामला सामने आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में प्रेमी पानी की टंकी पर चढ़ गया था और यहां प्रेमिका। प्रेमिका 15 वर्षीय किशाेरी है। उसका प्रेमी बगल के गांव का किशोर है। शुक्रवार को किशोरी प्रेमी के गांव पहुंची और वहां पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने कहा-प्रेमी से शादी करा दो नहीं तो कूदकर जान दे दूंगी।
Trending Videos


आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। ढाई घंटे तक चले मान मनौव्वल के बीच पुलिस ने प्रेमी को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जेब में सिंदूर रखवाकर पानी की टंकी पर भेजा। पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंची और किशोरी को पकड़कर नीचे लाई। थाने ले जाकर पुलिस ने किशोरी से पहले पूछताछ की, फिर काउंसिलिंग कराकर उसकी मां को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र की किशोरी और बगल के गांव का 14 वर्षीय किशोर एक ही विद्यालय में दसवीं में पढ़ते हैं। करीब एक महीने पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्रेम हो गया। किशोरी के पिता बाहर रहकर काम करते हैं।

घर पर वह मां के साथ रहती है। किशोर से प्रेम होने के बाद से ही वह मां से भी शादी कराने की जिद कर रही थी। जब मां ने मना किया तो वह किशोर के गांव पहुंच गई और पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो उसने किशोर से शादी कराने की जिद की। धमकी दी कि अगर किशोर को बुलाकर शादी नहीं कराई तो वह टंकी से कूद जाएगी। वह टंकी पर लगी रेलिंग से झुककर कूदने की धमकी देने लगी।

पुलिस ने किशोर फोन कर बुलाया। उसके आने पर किशोरी ने उसे पानी की टंकी पर आने को कहा। इस पर पुलिस ने नीचे से किशोरी को दिखाकर किशोर के जेब में सिंदूर रखवाया ताकि उसे लगे कि वह शादी करेगा। इसके बाद उसे किशोरी के पास भेजा।

उधर, किशोर को आता देख किशोरी रेलिंग के अंदर चली गई। किशोर के पीछे टंकी पर गई पुलिस किशोरी को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि किशोरी और किशोर के बीच में एक माह पहले दोस्ती हुई है। काउंसिलिंग कर किशोरी को उसकी मां के साथ भेजा गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed