सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi can inaugurate it on April 23, Municipal Commissioner inspected the ongoing works.

Gorakhpur News: एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क का निर्माण कार्य लगभग तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi can inaugurate it on April 23, Municipal Commissioner inspected the ongoing works.
विज्ञापन
-23 अप्रैल को सीएम योगी कर सकते हैं लोकर्पण, नगर आयुक्त ने चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
Trending Videos




गोरखपुर। एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क का निर्माण कार्य लगभग तैयार है। कुछ कार्य बाकी है जिस पर कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ अन्य अधिकारियों ने एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क का तोहफा लोगों को सीएम की ओर से 23 अप्रैल को मिल सकता है।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार सीएम एकला बांध प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर राप्ती तट रीवर फ्रंट पर विकसित इको पार्क में 131 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं। इसी के साथ स्वच्छ स्कूल कैंपेन 2027 की लॉचिंग कर बुकलेट एवं टूलकीट का विमोचन प्रस्तावित है। इसके अलावा 1780 मीटर के हिस्से के चौड़ीकरण के 12 करोड़ रुपये की धनराशि से शिलान्यास भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल ने 22 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। यहां ‘बिफोर और आफ्टर’ के फोटोग्राफ्स व फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे। उन्होंने इको पार्क में आर्टिफिशियल तालाब निर्माण, बच्चों के लिए बोटिंग की सुविधा, झूले व अन्य मनोरंजन उपकरण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed