सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhuriyapar to be developed as Greater GIDA; to become a new hub for traditional medicine.

Gorakhpur News: धुरियापार को बनाएंगे ग्रेटर गीडा, ट्रेडिशनल मेडिसिन का बनेगा नया केंद्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dhuriyapar to be developed as Greater GIDA; to become a new hub for traditional medicine.
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धुरियापार को हम ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। अभी से हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ गए हैं। इन्हें हमें उद्योग के रूप में स्थापित करना है। चिल्लूपार ट्रेडिशनल मेडिसिन का नया केंद्र बन रहा है। यहां अत्याधुनिक डिस्टलरी (जहां मॉडर्न मेडिसिन और एलोपैथ की दवा) भी बनेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महुआपार बड़हलगंज में 295 करोड़ से अधिक की लागत वाली 319 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में एक समय राजजानकी मार्ग आवागमन के लिए बंद रहता था। यहां के लोगों को उपचार के लिए लखनऊ जाना पड़ता था, कनेक्टिविटी और यातायात के साधन के अभाव थे, अब यहां सड़कों का जाल बिछ गया है। जहां कनेक्टविटी अच्छी होती है वहां रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और युवाओं को पलायन नही करना पड़ता। उन्हें अपने क्षेत्र में नौकरी व रोजगार मिलेगा, यही देश में डबल इंजन सरकार के कार्यों की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने सोचा नहीं था कि धुरियापार में सीएनजी प्लांट लगेगा
सीएम योगी ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि धुरियापार क्षेत्र में इंडियन ऑयल का सीएनजी का प्लांट लगेगा लेकिन आज यह हकीकत है। धुरियापार में एक सीमेंट की फैक्ट्री लगने जा रही है। यहां एक पावर प्लांट, पेंट की कंपनी फैक्ट्री लगाने जा रही है।
विज्ञापन

चिल्लूपार की पीड़ा को मैंने नजदीक से देखा
सीएम ने कहा कि चिल्लूपार की पीड़ा को उन्होंने नजदीक से देखा है। यहां के नौजवानों ने उनके साथ काम किया है। विधायक राजेश त्रिपाठी जितना भी प्रस्ताव देंगे, सरकार उसे स्वीकृत करेगी। राजेश त्रिपाठी ने यहां होम्योपैथिक कॉलेज स्वीकृत कराया था, उस समय काम बढ़ा, लेकिन सपा सरकार ने आते ही काम रोक दिया। जिन लोगों को उस समय चुनकर भेजा था, उन लोगों ने कान में तेल डालकर इसे अनसुना कर दिया था। इस क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, सड़कों के निर्माण आदि कार्यों के लिए जो प्रस्ताव आते है उन्हें तुरंत मंजूरी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कहा है कि बाढ़ बचाव के लिए जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
बहुत अच्छी है चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से कनेक्टिविटी
सीएम योगी ने कहा कि चिल्लूपार अब विकास की प्रक्रिया से जुड़ा है। एक तरफ लखनऊ को जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लिंक एक्सप्रेसवे तो दूसरी तरफ गोरखपुर-वाराणसी को जोड़ने वाला फोरलेन का एनएच है। इस विधानसभा क्षेत्र से कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। यहां से तीन घंटे में लखनऊ, दो घंटे में वाराणसी, आधे-पौन घंटे में गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
सांसद कमलेश पासवान व विधायक राजेश त्रिपाठी ने विकास की प्रक्रिया को बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण चाहने वालों को डबल इंजन सरकार के साथ चलना होगा। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व विधायक राजेश त्रिपाठी ने मिलकर विकास की प्रक्रिया को तेज किया। विकास की हर योजना चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में आ रही है। यह क्षेत्र अब विकास से वंचित नहीं रहेगा। विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े, यही यूपी की पहचान है।
कमल के फूल पर वोट देते हैं तो पीढ़ी दर पीढ़ी तर जाती है
सीएम योगी ने कहा कि आप कमल के फूल पर वोट देते हैं तो पीढ़ी दर पीढ़ी तर जाती है। 500 वर्ष पहले जिस अयोध्या धाम में हम सभी अपमानित हुए थे, वहां लगातार आंदोलन चलता रहा। संघर्ष का सिलसिला थमा नहीं, लेकिन जब नरेंद्र मोदी पीएम बने और यूपी में डबल इंजन सरकार आई तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया। सीएम ने कटाक्ष किया कि यह काम कांग्रेस या सपा नहीं कर पाती।

-
गोरखपुर के 800 से अधिक नौजवान हुए पुलिस में भर्ती
सीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती में चिल्लूपार और गोरखपुर के भी लगभग 800 से अधिक नौजवान भर्ती हुए थे। आज सरकारी सेवाओं में गोला, बड़हलगंज, गगहा, बांसगांव, खजनी, सिकरीगंज, चौरीचौरा, पिपरौली, सहजनवा, पाली से भी नौजवानों का चयन होता है। जब वह सांसद थे तो उन नौजवानों की उम्र 12 से 15 साल के आसपास रही होगी। सांसद के रूप में गांव-गांव जाकर परिवार के सदस्यों से संपर्क करता था। नौ वर्ष से पूरे प्रदेश की सेवा में लगने के कारण उतना समय नहीं दे पाता। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान युवाओं से गांव, परिवार और मां-पिता का नाम पूछते हैं तो उनकी पीठ थपथपाकर चयन की बधाई भी देते हैं। 2017 के पहले यह संभव नहीं था क्योंकि चाचा- भतीजे की जोड़ी आपके हक पर डकैती डालती थी, वसूली होती थी और होनहारों का चयन नहीं होता था।

-
अच्छे लोग चुनकर गए तो अच्छी सरकारें आईं
सीएम ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या से पहले मिली सौगात है। विकास का अन्य विकल्प नहीं होगा। जब अच्छे लोग चुनकर गए, तभी अच्छी सरकारें आईं और अयोध्या में राम मंदिर बना। रामजानकी मार्ग का निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, गोरखपुर में फर्टिलाइजर व एम्स का निर्माण पूरा हो गया है। अच्छे जनप्रतिनिधि गति को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म, अच्छी सड़क, सुविधा और व्यवस्था को तेज करने के लिए मौका देंगे, आगे चलने की तैयारी आपको स्वयं करनी पड़ेगी। अपने नेतृत्व के साथ मिलकर स्पीड को बढ़ाएंगे तो विकास की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, उप्र के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ल, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, फतेह बहादुर सिंह, सरवन निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed