{"_id":"6a2e5346e9fcd27a870a7362","slug":"suspicious-death-of-newly-married-woman-in-sahjanwa-gorakhpur-news-in-hindi-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 6 माह के बच्चे के रोने से खुला राज, कमरे में फंदे से झूल रही थी मां- जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 6 माह के बच्चे के रोने से खुला राज, कमरे में फंदे से झूल रही थी मां- जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
लुचुई निवासी शुभम गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता (22) का शव घर के कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार, भोर करीब चार बजे छह माह का मासूम बच्चा लगातार रो रहा था। कई बार आवाज देने के बाद भी कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नंबर-14 लुचुई में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी शनिवार भोर में उस समय हुई, जब कमरे में विवाहिता के छह माह के बच्चे का लगातार रोना सुना गया। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुशीनगर निवासी विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुचुई निवासी शुभम गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता (22) का शव घर के कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार, भोर करीब चार बजे छह माह का मासूम बच्चा लगातार रो रहा था। कई बार आवाज देने के बाद भी कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो ममता फंदे से लटकी थी। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विवाहिता के पिता कुशीनगर के कप्तानगंज मठिया उर्फ अकटहा निवासी बिंदु प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने दामाद शुभम गुप्ता, ससुर उदय गुप्ता और सास शकुंतला देवी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।