सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur NTPC Exam: 4,890 candidates to appear at 6 centers today.

गोरखपुर NTPC परीक्षा: 6 केंद्रों पर 4890 परीक्षार्थी आज होंगे शामिल, 20 जून तक 35,400 कैंडिडेट देंगे EXAM

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

जानकारी के मुताबिक, क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और टिकट क्लर्क आदि गैर-तकनीकी पदों के लिए एनटीपीसी की ऑनलाइन परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन 3260 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन 3260 परीक्षार्थी शामिल हुए।

Gorakhpur NTPC Exam: 4,890 candidates to appear at 6 centers today.
एनटीपीसी परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा में रविवार को छह ऑनलाइन केंद्रों पर 4890 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 20 जून तक होने वाली इस परीक्षा में कुल 35,400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ा दिए गए हैं।



जानकारी के मुताबिक, क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और टिकट क्लर्क आदि गैर-तकनीकी पदों के लिए एनटीपीसी की ऑनलाइन परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन 3260 परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए बीआईटी, सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑनलाइन सेंटर, पावर्ती डिजिटल जोन, कैलिवर एनिमेशन एजुकेशन फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
-
05005 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 जून तक गोरखपुर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी।

- 05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून तक लखनऊ जं. से शाम 6:15 बजे चलेगी।
- 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून तक गोरखपुर से शाम 7:00 बजे चलेगी।

- 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 जून तक लखनऊ जं. से दोपहर 12:45 बजे चलेगी।
- 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल विशेष गाड़ी 21 जून तक वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे चलेगी।

- 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून तक गोरखपुर से भोर में 03:15 बजे चलेगी।

 
विज्ञापन

इनका हुआ मार्ग विस्तार
-
55061 नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 15 जून से ऐशबाग तक

- 55062 डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार ऐशबाग से गोरखपुर तक
- 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 15 जून से नकहा जंगल तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed