गोरखपुर में बर्फीली हवाओं की वजह से रविवार को शहर ‘शिमला’ हो गया। शिमला एयरपोर्ट पर शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 5.4 दर्ज किया गया, वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 5.1 पर जा पहुंचा। इसकी वजह से सुबह काफी सर्द हुई। दिनभर पछुवा हवा चलने से शनिवार को लोग कांपते रहे। यही हाल रविवार को भी है। सुबह से ही पूरा शहर शीतलहर से घिरा हुआ है।
Gorakhpur Weather: 'शिमला' हुआ गोरखपुर शहर, तस्वीरों में देखें दिनभर कांपते रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह इस सीजन की अबतक की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.1 डिग्री हो गया। वहीं सुबह घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। पछुवा हवाओं ने दिक्कत और भी बढ़ा दी। भले ही न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास था, लेकिन पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से वास्तविक ठंड तीन डिग्री के आसपास महसूस हुई। यही हाल तकरीबन पूरे दिन बना रहा। सूरज निकलने के बावजूद कोई खास राहत महसूस नहीं हुई। दिन का तापमान चढ़कर मात्र 15.6 डिग्री तक ही पहुंच सका। लेकिन दोपहर बाद हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर तक जा पहुंची।
इसकी वजह से काफी ज्यादा गलन महसूस हुई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से काफी ज्यादा गलन महसूस की गई। शाम सात बजे के आसपास तापमान कम होकर 11 डिग्री हो गया था, लेकिन 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से 6.5 डिग्री तापमान महसूस हुई। रविवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास ही रहेगा। न्यूनतम तापमान भी शनिवार की तुलना में कम रहेगा।
आज से घने कोहरा कोहरे की संभावना
कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इसकी वजह से सोमवार से सुबह काफी काफी घना कोहरा होने की संभावना है। कोहरा होने के बावजूद शीतलहर की स्थिति ही बनी रहेगी।
नगर निगम ने 31 स्थान पर किए अलाव के इंतजाम
ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने शनिवार को शहर में 31 स्थान पर अलाव का इंतजाम किया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रेलवे बस स्टेशन के अलावा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। हालांकि कुछ लोगों ने आरोप लगाया गया कि लकड़ी की मात्रा और कच्ची होने से दिक्कत हो रही है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि फिलहाल शहर में 31 स्थान पर अलाव का इंतजाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।