फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Basti, the Deputy CM announced the opening of cancer hospitals across 18 divisions.

UP: बस्ती में डिप्टी सीएम का एलान - 18 मंडलों में बनेगा कैंसर अस्पताल, 6-7 जिलों में डे-केयर सेंटर

Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना पर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह संख्या 80 हो गई है। जिन जिलों में बाकी रह गया है वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुल जाएंगे। 

विज्ञापन
In Basti, the Deputy CM announced the opening of cancer hospitals across 18 divisions.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ विदुषी दूबे को सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे। शनिवार को अमर उजाला की ओर से बस्ती शहर के होटल बालाजी प्रकाश में आयोजित ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह एलान किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने गोरखपुर-बस्ती मंडल के 35 चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए छह से सात जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना पर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह संख्या 80 हो गई है। जिन जिलों में बाकी रह गया है वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


पैसों के अभाव में न रुके किसी का इलाज
उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। चिकित्सक लोगों का उपचार कर उन्हें नया जीवन देते हैं। इसलिए चिकित्सक को लोग दूसरा भगवान कहते हैं। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आपके पास कोई जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति आ जाए और उसके पास उपचार के लिए पर्याप्त धन न हो तो केवल पैसे के अभाव में उसका इलाज न रुकने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed