सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspection of hotels started under the leadership of ADM and CO

Gorakhpur News: एडीएम और सीओ के नेतृत्व में शुरू की गई होटलों की जांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inspection of hotels started under the leadership of ADM and CO
विज्ञापन
किशोरी को होटल में बंधक बनाकर यौन शोषण का मामला
Trending Videos



- रजिस्ट्रेशन कराने तक होटल बंद किए जाने के दिए गए आदेश

- तीन अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने नेपाल बाॅर्डर पर डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। किशोरी को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जिलेभर के होटलों की गहन जांच शुरू कर दी है। ये कार्रवाई एडीएम और सीओ के नेतृत्व में की गई। यह अभियान जोन स्तर पर चलाया जा रहा है। यह जोन स्तर पर भी चलाया जा रहा है। अभियान की रिपोर्ट सोमवार को उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे होटलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। जांच के दौरान होटल रजिस्टर, पहचान पत्रों की प्रविष्टि, सीसीटीवी की उपलब्धता, कर्मचारियों का सत्यापन और नियमों के अनुपालन की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, किशोरी से जुड़े मामले में प्रकाश में आए तीन अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर डेरा डालते हुए निगरानी बढ़ा दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
-----
होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत
संगठन कानून के पालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छोटे हों या बड़े, जो भी होटल प्रोफेशनल तरीके से संचालित हो रहे हैं, उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। सराय एक्ट कानून अंग्रेजों के समय का बना हुआ है, जो एक बार (वन टाइम) लागू होता है लेकिन इसके बावजूद होटल व्यवसायी नियमों के पालन को लेकर सजग हैं। किशोरी से जुड़ी घटना बेहद गंभीर है और पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। प्रशासन के साथ मिलकर एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेगा कि सभी होटल नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बढ़ावा न मिले।
- एसपी मिश्र, अध्यक्ष, होटल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन
--
होटल उद्योग की साख बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसोसिएशन समय-समय पर अपने सदस्यों और उनके सहयोगियों को पंजीकरण, अतिथि सत्यापन व सुरक्षा मानकों के प्रति लगातार जागरूक करता रहा है। नियमों का पालन करने वाले होटल व्यवसायियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह अभियान होटल उद्योग को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में सहायक साबित होगा। प्रशासन और होटल व्यवसायियों के बीच समन्वय से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
- वीके अग्रवाल, महामंत्री, होटल वेलफेयर एसोसिएशन
--

कोट
अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- मुथा अशोक जैन, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed