{"_id":"6a04ee9e29c7e0313e0fdcf6","slug":"minors-wedding-stopped-in-temple-youth-detained-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1320383-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में बजने से पहले रुक गई शहनाई: गोरखपुर में नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, दूल्हा हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में बजने से पहले रुक गई शहनाई: गोरखपुर में नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, दूल्हा हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
सार
नाबालिग लड़की और लड़का दोनों बुधवार को शिव मंदिर में शादी करने पहुंचे थे और करीब एक बजे विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किशोरी की मां को इसकी सूचना मिल गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में पीपीगंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाया गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिव मंदिर में 17 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवक शादी की तैयारी में थे। किशोरी की मां की सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शादी रुकवाई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
Trending Videos
पूछताछ के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों बुधवार को शिव मंदिर में शादी करने पहुंचे थे और करीब एक बजे विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किशोरी की मां को इसकी सूचना मिल गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में पीपीगंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाया गया।
किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।