सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clash at BRD Medical College, Junior Doctors Allegedly Beat Up Attendants, news in hindi

गोरखपुर BRD में बवाल: जूनियर डॉक्टरों पर मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, तनाव का माहौल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 14 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि जब तीमारदार मरीज को वापस वार्ड में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर मरीज को घर ले जाने की बात कहने लगा। तीमारदारों ने वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह का हवाला दिया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 जूनियर डॉक्टरों ने गार्डों की मदद से तीन तीमारदारों को कमरे में बंद कर पीटा।

Clash at BRD Medical College, Junior Doctors Allegedly Beat Up Attendants, news in hindi
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर नौ में बुधवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि भर्ती मरीज के तीन तीमारदारों को जूनियर डॉक्टरों ने कमरे में बंद कर पीटा। घटना से वार्ड में दहशत फैल गई और अन्य मरीजों के तीमारदार गलियारे में निकल आए। इस दौरान सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस तीनों तीमारदारों को छुड़ाकर चौकी ले गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अकटहिया खोठ्ठा बाजार निवासी वीरेंद्र तिवारी (72) हृदय रोग से पीड़ित हैं। उन्हें चार दिन पहले मेडिसिन वार्ड नंबर नौ में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुपर स्पेशयलिटी के काॅर्डियोलॉजी विभाग के एक चिकित्सक ने जांच के बाद मरीज को दो दिन और भर्ती रखने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब तीमारदार मरीज को वापस वार्ड में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर मरीज को घर ले जाने की बात कहने लगा। तीमारदारों ने वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह का हवाला दिया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 जूनियर डॉक्टरों ने गार्डों की मदद से तीन तीमारदारों को कमरे में बंद कर पीटा।

घटना के दौरान अन्य मरीजों और महिलाओं ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता का आरोप है। बिहार के छपरा निवासी रीना सिंह अपने भाई कृष्णा का इलाज करा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। तीमारदारों का कहना है कि उन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर तीन बार पीटा गया।

घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इससे करीब 15 घंटे पहले मंगलवार रात 11 बजे आर्थो सर्जरी वार्ड नंबर तीन में भी जूनियर डॉक्टरों और एक तीमारदार के बीच मारपीट हुई थी।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed