गोरखपुर में रिश्तों का कत्ल: गर्भवती पत्नी को मारकर पति ने लगाई थी फांसी, प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत
घटना वाली रात दोनों ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए थे। देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा पर्दाफाश हुआ है। रिपोर्ट में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं जबकि पति की मौत फंदे से लटकने से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद देर शाम उनके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
मुकारीपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई थी जब शादाब (25) और उसकी पत्नी निकहत निशा (24) का शव उनके कमरे में मिला। शादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी निकहत बिस्तर पर पड़ी थीं। उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी।
जानकारी के अनुसार, दोनों ने सात नवंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। परिजनों की सहमति से हुई इस शादी के बाद कुछ ही समय में दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा था। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में तनाव काफी अधिक हो गया था।
घटना की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया कि निकहत मुंबई में पली-बढ़ी थीं और गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थीं। वहीं शादाब की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। रिपोर्ट में पत्नी के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई है। वहीं पति की मौत फंदे से लटकने के कारण होने की पुष्टि हुई है।