{"_id":"6a057b991d44cedcac05da7a","slug":"clash-at-brd-medical-college-junior-doctors-allegedly-beat-up-attendants-news-in-hindi-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर BRD में बवाल: जूनियर डॉक्टरों पर मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर BRD में बवाल: जूनियर डॉक्टरों पर मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, तनाव का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 14 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोप है कि जब तीमारदार मरीज को वापस वार्ड में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर मरीज को घर ले जाने की बात कहने लगा। तीमारदारों ने वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह का हवाला दिया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 जूनियर डॉक्टरों ने गार्डों की मदद से तीन तीमारदारों को कमरे में बंद कर पीटा।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर नौ में बुधवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि भर्ती मरीज के तीन तीमारदारों को जूनियर डॉक्टरों ने कमरे में बंद कर पीटा। घटना से वार्ड में दहशत फैल गई और अन्य मरीजों के तीमारदार गलियारे में निकल आए। इस दौरान सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस तीनों तीमारदारों को छुड़ाकर चौकी ले गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अकटहिया खोठ्ठा बाजार निवासी वीरेंद्र तिवारी (72) हृदय रोग से पीड़ित हैं। उन्हें चार दिन पहले मेडिसिन वार्ड नंबर नौ में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुपर स्पेशयलिटी के काॅर्डियोलॉजी विभाग के एक चिकित्सक ने जांच के बाद मरीज को दो दिन और भर्ती रखने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि जब तीमारदार मरीज को वापस वार्ड में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर मरीज को घर ले जाने की बात कहने लगा। तीमारदारों ने वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह का हवाला दिया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 जूनियर डॉक्टरों ने गार्डों की मदद से तीन तीमारदारों को कमरे में बंद कर पीटा।
घटना के दौरान अन्य मरीजों और महिलाओं ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता का आरोप है। बिहार के छपरा निवासी रीना सिंह अपने भाई कृष्णा का इलाज करा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। तीमारदारों का कहना है कि उन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर तीन बार पीटा गया।

घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इससे करीब 15 घंटे पहले मंगलवार रात 11 बजे आर्थो सर्जरी वार्ड नंबर तीन में भी जूनियर डॉक्टरों और एक तीमारदार के बीच मारपीट हुई थी।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।