{"_id":"6a057aa32aefcc0bcf03e30a","slug":"wife-of-former-village-head-murdered-her-innocent-son-and-also-slashed-her-own-wrists-in-basti-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां बनी हैवान, छह साल के मासूम को इसलिए मार डाला; पलभर के आवेश से ममता भरा आंचल बेटे के खून से लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां बनी हैवान, छह साल के मासूम को इसलिए मार डाला; पलभर के आवेश से ममता भरा आंचल बेटे के खून से लहूलुहान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 14 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के बस्ती जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्व प्रधान की पत्नी ने मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या कर दी। इसके बाद अपनी भी नस काट ली। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
basti murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में बुधवार को एक मां ने अपने छह साल के इकलौते मासूम बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने अपने हाथ और गले में भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद जोर जोर से चिल्लाने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोग घर पर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद होने पर पति और पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर कमरे के अंदर का दृश्य लोग हतप्रभ रह गए। पति ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हरदी खास गांव के पूर्व प्रधान संदीप सिंह उर्फ सनी सिंह पोल्ट्री और मछली फार्म चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। बताया जा रहा बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर उनसे पत्नी कीर्ति सिंह का विवाद हो गया था। इसके बाद करीब आठ बजे संदीप अपने पोल्ट्री फार्म चले गए। इधर, उनकी पत्नी कीर्ति ने 6 साल के बेटे प्रभव सिंह के साथ अपना बेडरूम बंद कर लिया।
Trending Videos

बताया जा रहा उसने पहले मासूम बेटे प्रभव की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने गले और हाथ की नस पर चाकू से प्रहार कर खुद को भी घायल कर लिया। खून से लथपथ बेटे का शव देखकर वह चिल्लाने लगी। घटना के समय महिला की सास घर पर ही मौजूद रहीं। कमरा बंद होने से उन्हें घटना का एहसास नहीं हुआ। शोर सुनने के बाद सास और आसपास के लोग भी पहुंच गए।
दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पति संदीप और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य भयावह था। पुलिस ने मासूम बेटे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को लेकर पति संदीप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां से महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। पति संदीप महिला के साथ मौजूद है। जबकि मासूम बेटे के शव के साथ रिश्तेदार और परिवार के लोग हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना की वजह गृह कलह मान रही है।
पलभर के आवेश से ममता का आंचल लहूलुहान
गृह कलह से उपजे आवेश में कीर्ति ने अपनी ही गोद हमेशा के लिए सूनी कर डाली। जिस बेटे को नाै महीने तक गर्भ में पाला और फिर उसे लेकर जाने कितने सपने संजोए उसके खून से अपना दामन लहूलुहान कर लिया। बेटे का खून देख क्षोभ से भर गई और अपनी गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद हाथ की नस काटकर शायद खुदकुशी की भी कोशिश की। इस वारदात की जिसे भी खबर हुई उसका दिल दहल उठा। दबी जुबान लोग कीर्ति को कोसते नजर आए।

कप्तानगंज क्षेत्र के हरदी खास गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान संदीप सिंह के घर में बुधवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब उनकी पत्नी कीर्ति सिंह ने छह साल के मासूम बेटे प्रभव को बेडरूम में ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। शायद तब उसे अपने क्रूर कदम का एहसास हुआ तो उसने अपने गले और हाथ पर भी चाकू से प्रहार कर खुद को भी मिटा देने की कोशिश की।
घबराहट में चिल्लाई तो बंद कमरे निकली आवाज ने घर में मौजूद बूढ़ी सास को अनहोनी की आशंका में डाल दिया। गनीमत रही कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कीर्ति जाने क्या कदम उठा लेती।
इस मामले की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों का आना जाना शुरू हुआ तो आसपास के लोगों ने किनारा कर लिया। इस मामले में गांव में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एएसपी श्यामकांत, सीओ कलवारी संजय सिंह, थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर मुस्तैद रहे। मासूम बच्चे का शव देख मौजूद लोगों की आंखें छलकती नजर आईं।
बेटे, पति और सास के साथ रहती थी कीर्ति
मामले की जांच में पुलिस मुख्य वजह गृह कलह मान रही है। संदीप अपने मां-बाप के इकलौते बेटे हैं। उनकी इकलौती बहन की शादी गोंडा जिले में हुई हैं। संदीप की शादी वर्ष 2019 में गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के पिपरा गांव की कीर्ति के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही बेटे प्रभव का जन्म हुआ था। संदीप के पिता की मौत पांच साल पहले हो गई थी। घर पर संदीप, पत्नी कीर्ति, बेटा प्रभव और उनकी बुजुर्ग मां सुनैना देवी रहती थीं।

जीवन यापन के लिए संदीप सिंह पोल्ट्री फार्म और मछली पालन करते हैं। वह गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। बताया जा रहा उनके घर में कलह काफी दिनों से चल रहा था। पहले कीर्ति की सास से अनबन थी। इधर पति से भी मनमुटाव हो गया था। बुधवार की सुबह संदीप की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संदीप पोल्ट्री फार्म पर मजदूर को चाय देने के लिए चले गए।
पत्नी कीर्ति, बेटा प्रभव और उनकी मां सुनैना घर पर मौजूद थीं। इसी बीच कीर्ति ने बेटे को कमरे में बंद कर उसे मार डाला। जब घर के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वह चाकू हाथ में लेकर खड़ी हो गई। गांव के कुछ लोग और पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह काबू में नहीं थी। कुछ देर के बाद उसकी भी हालत बिगड़ने लगी तब वह शांत हुई। पुलिस के अनुसार इधर हाल में पति- पत्नी के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे।
मामला संज्ञान में आने के बाद गांव में पुलिस फोर्स भेजी गई। फाॅरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना कर सभी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथमदृष्टया गृह कलह ही वारदात की वह लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई भी कर रही है।- श्यामकांत, एएसपी।