सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospital Transforms into Wedding Mandap Groom Fills Bride Hair Partition in ICU at gorakhpur

UP: अस्पताल बना मंडप, आईसीयू में भरी मांग, फेरों से पहले निभा दिया वचन; इसलिए दुल्हन को कराना पड़ा था भर्ती

निखिल तिवारी, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 14 May 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर में शादी के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर दुल्हन को आईसीयू में भर्ती कराया गया। दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। दूल्हे ने आईसीयू में युवती की मांग भरी।

Hospital Transforms into Wedding Mandap Groom Fills Bride Hair Partition in ICU at gorakhpur
दूल्हे ने आईसीयू में भरी युवती की मांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदकिस्मती भरे एक हादसे से मद्धम पड़ती खुशियों की रौनक को दो परिवारों की आपसी समझ और जज्बातों ने नई रंगत दे दी। शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में पड़ी दुल्हन की मांग भावनाओं के सिंदूर से सजाकर दूल्हे ने एक नई मिसाल पेश की। 
Trending Videos

बुधवार को दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता परिवार के लोगों ने महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2025 में यह रिश्ता तय होने के बाद 13 मई को शादी के लिए पूजा के घर बरात आनी थी। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। नई जिंदगी के सपने संजोए पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की अपनी परीक्षा देने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज के लिए निकली तो परिवार की महिलाओं ने हंसी-ठिठोली करते हुए बलाएं उतारी थीं। 

छलकती आंखों से बरसीं दुआएं
शाम को सन्नी यादव बरात लेकर हटवार गांव पहुंचे। वहां द्वारपूजा और अन्य प्रारंभिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद तय हुआ कि दूल्हा अस्पताल जाकर सिंदूरदान करेगा। रात करीब एक बजे सन्नी कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे। सन्नी ने आईसीयू में ही पूजा की मांग भरी। 

हालात से उपजे इस नजारे ने वहां मौजूद लोगों दोनों परिवारों के साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को भी भावुक कर दिया और छलकती आंखों से दूल्हा-दुल्हन के लिए दुआएं बरसती दिखीं। सिंदूरदान के बाद सन्नी गांव लौटे और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। पूरे इलाके में यह शादी चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed