गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस फर्जी आईएएस गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर और उसके सहयोगियों द्वारा सरकारी ठेका और टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में सक्रिय हो गई है। पुलिस अब ललित किशोर की पत्नी पूजा सिंह और उसकी गैंग की सदस्य संयोगिता की तलाश में जुटी है, जिनके खातों में ठगी की रकम मंगाई जाती थी।
फर्जी आईएएस: अब 'लापता पत्नी' की तलाश में जुटी पुलिस, IAS के सहयोगियों की भी संपत्तियां रडार पर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:29 AM IST
सार
यह मामला तब उजागर हुआ जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर स्टेशन पर पटना निवासी व्यापारी मुकुंद माधव को करीब एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ लिया गया। व्यापारी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को फर्जी आईएएस ललित किशोर (मेहरौल, सीतामढ़ी), अभिषेक कुमार (रामनगरा, रीगा थाना, सीतामढ़ी) और परमानंद गुप्ता (लच्छीपुर, गोरखनाथ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन