सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GRP saved the life of a young woman who had come to the railway station to commit suicide.

UP: युवती ने घर वालों को भेजा वीडियो..'करने जा रही आत्महत्या', जानिए फिर कैसे बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष मिश्रा, मुख्य आरक्षी सिकंदर प्रसाद, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह के साथ तत्काल वीडियो में दिख रहे स्थान पर पहुंचे। हालांकि युवती वहां नहीं मिली। लोकेशन के हिसाब से जब जीआरपी मौके पर पहुंची तो देखी की ट्रैक पर युवती ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी

GRP saved the life of a young woman who had come to the railway station to commit suicide.
ट्रेन ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

घर से किसी बात पर नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर खुदकुशी के लिए पहुंची युवती को जीआरपी के जवानों ने बचा लिया। इससे पहले युवती ने परिजनों को रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर वीडियो बनाकर भेजा। परिजनों ने सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम लखनऊ को दी। कंट्रोल रूम ने गोरखपुर जीआरपी को जानकारी दी तो जवान तत्काल पहुंच गए और युवती को खुदकुशी करने से बचा लिया।
Trending Videos


जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष मिश्रा, मुख्य आरक्षी सिकंदर प्रसाद, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह के साथ तत्काल वीडियो में दिख रहे स्थान पर पहुंचे। हालांकि युवती वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तत्काल युवती के परिजनों से युवती का मोबाइल नंबर लेकर ट्रैक किया तो थोड़ी दूर पर लोकेशन मिला। युवती प्लेटफाॅर्म की आखिरी छोर पर ट्रैक के बीच में खड़ी होकर ट्रेन आने की प्रतीक्षा कर रही थी। टीम तत्काल वहां पहुंची और युवती को खुदकुशी से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed