{"_id":"698846bcd5d59d684c0cf463","slug":"electric-bus-service-will-be-launched-for-four-districts-including-gorakhpur-and-ballia-from-varanasi-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी से गोरखपुर, बलिया समेत चार शहरों में जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : GreenCell Mobility
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है।
Trending Videos
प्रथम चरण में 21 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को उतारने की तैयारी है, जो न केवल शोर और प्रदूषण मुक्त होंगी, बल्कि यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बसों को नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पहले चरण की शुरुआत के तहत बलिया डिपो से 10 और आजमगढ़ से 11 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।
इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की पहली पसंद बन रही हैं। ये बसें प्रदूषण मुक्त होने के साथ ही सुविधाजनक भी हैं। चार जिलों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। - परशुराम उपाध्याय, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड