सब्सक्राइब करें

यूपी में प्रिया का कत्ल: 'कातिल' प्रेमी के कारनामे से सदमे में हैं बुजुर्ग पिता, मुंबई से नहीं आना चाहता भाई

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Feb 2026 03:35 PM IST
सार

मुंबई की प्रिया की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए प्रेमी विजय के बुजुर्ग पिता और ससुराल पक्ष अब जेल से उसे बाहर लाने के लिए अधिवक्ताओं से कानूनी राय ले रहे हैं। उनका कहना है कि न्यायपालिका और वकीलों की मदद से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder father is in shock over his son and his elder brother doesn't want to come from Mumbai
Gorakhpur Priya Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई की प्रिया शेट्टी हत्याकांड में आरोपी विजय साहनी के बुजुर्ग पिता रामकेश साहनी बेटे के कारनामे से सदमे में हैं। वह कहते हैं-विजय ढाई साल बाद पिछले साल दीपावली में घर आया था। 


प्रिया से लिव इन रिलेशन और उसकी हत्या की जानकारी पुलिस ने उन्हें दी। वह प्रिया के 13 साल के बेटे रुद्र के बारे में नहीं जानते हैं। लोग बता रहे हैं कि डीएनए जांच होगी। लगातार पुलिस घर पर आ रही थी तो पत्नी रिश्तेदार के यहां चली गई। विजय के बड़े भाई संजय ने भी मुंबई से शहर आने से इन्कार कर दिया है।
 
Trending Videos
Gorakhpur Priya Murder father is in shock over his son and his elder brother doesn't want to come from Mumbai
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, आरोपी विजय के गांव माडर पाली (सहजनवां) के लोग भी इस घटना से अचंभित हैं। वे कहते हैं- विजय तो सीधा-साधा था और बहुत कम बातें करता था लेकिन इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा, किसी ने सोचा नहीं था। इस बीच, विजय और उसकी पत्नी संध्या को बेल दिलाने के लिए विजय के पिता ने ससुराल पक्ष के साथ मिलकर अधिवक्ताओं से कानूनी राय लेनी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder father is in shock over his son and his elder brother doesn't want to come from Mumbai
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वडाला की रहने वाली प्रिया शेट्टी (35) का शव 30 जनवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा पुल के नीचे मिला। पुलिस के अनुसार, उसे निर्वस्त्र कर फेंका गया था और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे। जांच में पता चला कि प्रिया को उसके प्रेमी विजय साहनी (चारको कान्दीवली वेस्ट, मुंबई) ने बुलाया था। हत्या में विजय की पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास (पीपीगंज, तिघरा टोला, सपाहिया निवासी) भी शामिल थे।
Gorakhpur Priya Murder father is in shock over his son and his elder brother doesn't want to come from Mumbai
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विजय मूलरूप से सहजनवां के माडर पाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई संजय पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता है। वह वहां पेंट-पॉलिश का काम करता है।
 
विज्ञापन
Gorakhpur Priya Murder father is in shock over his son and his elder brother doesn't want to come from Mumbai
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रिया का बेटा रुद्र आज शहर पहुंचेगा
प्रिया का 13 वर्षीय बेटा रुद्र अब अपने हक की लड़ाई में फंसा हुआ है। उसके शनिवार को शहर पहुंचने की संभावना है। प्रिया की सौतेली बहनें उसके हक की रक्षा के लिए डीएनए जांच कराने और अदालत में मुकदमा मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं। शनिवार को पुलिस रुद्र का डीएनए सैंपल लेगी, जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed