{"_id":"6986e244f4b547597305f05e","slug":"body-of-a-young-man-was-found-in-a-field-in-gida-ps-area-of-gorakhpur-with-a-knife-lodged-in-his-chest-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ मिला शव: सरसों के खेत में युवक की नृशंस हत्या, सीने में धंसा मिला चाकू- मिली खाली शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ मिला शव: सरसों के खेत में युवक की नृशंस हत्या, सीने में धंसा मिला चाकू- मिली खाली शराब की बोतल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी और नशे की हालत में हुए किसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शनिवार सुबह सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का बेरहमी से हत्या किया गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ था और उसके सीने में चाकू धंसा हुआ मिला, जबकि शरीर पर कई गहरे जख्मों के निशान थे।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह जब वे खेत की ओर गए तो सरसों के खेत में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Trending Videos

घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी और नशे की हालत में हुए किसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी चाकू को युवक के सीने में ही छोड़कर फरार हो गए।
मोबाइल गायब, लूट या साजिश?
पुलिस को मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। मोबाइल के न मिलने से लूट या साजिश दोनों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोबाइल लूट के इरादे से ले जाया गया या साक्ष्य मिटाने के लिए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने फिंगरप्रिंट्स समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो हत्यारों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने फिंगरप्रिंट्स समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो हत्यारों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।