सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha

शराब और भय ने बढ़ाई रफ्तार: पशु तस्करों के शक में पुलिस ने पीछा किया...गाड़ी पलटी, मरे युवक-युवती सिवान के

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पशु तस्कर के शक में पुलिस जांच कर रही थी। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और ट्रॉली से टकरा गई। लग्जरी गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
गौरी बाज़ार में स्कॉर्पियो पलटने में मृतक अमित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पशु तस्करों के शक में पुलिस ने शुक्रवार देर रात जिस लग्जरी गाड़ी का पीछा किया, वह देवरिया के गौरीबाजार में बिजली के खंभे और ट्रॉली से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। पता चला कि उसपर सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं। हादसे में बिहार के सिवान, सिसवन मुड़ा निवासी मनीषा यादव (20) और हुसैनगंज करनू निवासी अमित कुमार गोंड (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


वहीं सिवान के जीरादेई सैंसा खाल निवासी ब्रजेश यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ब्रजेश के मुताबिक, तीनों गोरखपुर घूमने आए थे और वापस जा रहे थे। उधर, पुलिस पशु तस्करों से उनके कनेक्शन को लेकर जांच कर रही है। शुक्रवार को एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार को पशु तस्करों के शहर में आने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने टीम संग चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार तिराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी एक पिकअप तेजी से आते दिखाई दी। पुलिस टीम पिकअप को रुकवाकर उसपर सवार संतकबीरनगर के खलीलाबाद जंगल उन निवासी दिनेश से पूछताछ करने लगी। तभी तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
गोरखपुर से देवरिया नायरा पेट्रोल पंप के सामने पलटी गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागना शुरू कर दिया। उसके पीछे पिकअप में सवार तीन तस्कर भी भागने लगे। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ ही देवरिया पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद उसका पीछा शुरू किया।

इस बीच लग्जरी गाड़ी ने सतहवां पर लगे बैरिकेडिंग और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारा और भागने लगी। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन लग्जरी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और ट्रॉली से टकरा गई। लग्जरी गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
 

हादसे में बिहार के सिवान सिसवन मुड़ा निवासी मनीषा यादव और बिहार के हुसैनगंज करनू निवासी अमित कुमार गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। सिवान के जीरादेई सैंसा खाल निवासी ब्रजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। फिलहाल किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।

 

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
मृतक युवक के परिजन देवरिया मेडिकल कॉलेज के बाहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, हादसे की सूचना पर शनिवार को मेडिकल काॅलेज पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर वाहन चालक कुछ गलत नहीं कर रहा था तो इतनी तेज गति में पीछा क्यों किया गया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की घेराबंदी और पीछा इस हादसे का कारण बनी।

वहीं पुलिस का दावा है कि लग्जरी गाड़ी में सवार संदिग्ध पशु तस्कर के साथी थे और वाहन भागते समय बैरिकेडिंग तोड़ी गई। अधिकारियों का कहना है कि तेज गति में वाहन चलाना और बैरिकेडिंग तोड़ना हादसे का प्रमुख कारण बना।

शराब और भय ने बढ़ाई रफ्तार
सूत्रों के अनुसार, लग्जरी गाड़ी सवार ब्रजेश यादव शराब के नशे में था और वाहन में एक युवती भी सवार थी। गाड़ी में शराब की बोतल भी पाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी देखकर भयभीत चालक ने तेज गति में भागना शुरू किया। इसी कारण पीछा बढ़ते ही वाहन की गति और इतनी बढ़ गई कि लग्जरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यदि वाहन चालक भागने की कोशिश नहीं करते और पुलिस पीछा नहीं करती, तो यह हादसा नहीं होता। हालांकि पुलिस का दावा है कि यदि वह भागे नहीं होते तो संदिग्ध व्यवहार के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती।

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पर जानलेवा हमले और बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी
पुलिस ने पिकअप और लग्जरी गाड़ी चालक पर पुलिस कार्य में बाधा डालने, कुचलने की कोशिश और बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप लगाते हुए चौरीचौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का दावा है कि हादसे में जान गंवाने वाले अगर अपराधी नहीं थे तो पुलिस टीम को देखकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए क्यों भागने लगे।

पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो उन्हें रुक जाना चाहिए था। उधर, पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में तस्कर ने अपने भागे साथियों के नाम भी बताए हैं। उनमें से एक गोरखपुर और दो खलीलाबाद के हैं।

पुलिस हिरासत में लिए गए तस्कर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। यह पता करने में जुटी है कि कहीं हादसे में जान गंवाने वाले तस्करों के संपर्क में तो नहीं थे। कॉल डिटेल आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
जहां हादसा हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्काॉर्पियो में थीं शराब की बोतलें और युवती...इसलिए पुलिस के डर से भागे
देवरिया के गौरीबाजार में शुक्रवार देर रात हादसे की शिकार स्काॉर्पियो में सवार लोग शराब के नशे में थे। गाड़ी में शराब की बोतल और युवती होने के चलते वह पुलिस से बचना चाहते थे लेकिन तीनों हादसे के शिकार हो गए। उधर, पिकअप सवार पशु तस्कर इसका फायदा उठाकर भाग निकले। यह जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी देखकर भयभीत ब्रजेश ने तेज रफ्तार में स्काॉर्पियो भगाना शुरू कर दिया। पीछा शुरू होते ही गति इतनी बढ़ गई कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे और ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मनीषा और अमित की जान चली गई।

मनीषा के पिता दुबई में हैं। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। वह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। शुक्रवार सुबह वह मौसी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वह मौसी के घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल बंद मिला। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को मिली। भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मनीषा का शव देखकर बेहोश हो गए। पुलिस ने उसे पानी का छींटा मारकर होश में लाया।

परिजनों का कहना है कि मनीषा जब मौसी के घर जा रही थी, फिर वह गाड़ी में कैसे आ गई, यह समझ से बाहर है। कुछ लोगों का मानना है कि मनीषा और ब्रजेश दोस्त थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
 

A speeding vehicle overturned in Gauri Bazaar, Deoria; the young man and woman on board were residents of Biha
मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रजेश और अमित जिगरी दोस्त
हादसे में घायल ब्रजेश का जिगरी दोस्त अमित कुमार गोंड भी था। अमित पांच भाइयों में सबसे छोटे था। वह घर पर रहता था। अमित के भाई अनूप ने बताया कि ब्रजेश और अमित हमेशा एक साथ रहते थे। हादसे वाली सुबह ब्रजेश अपनी गाड़ी से अमित को लेकर निकला था। रात करीब आठ बजे अमित ने मोबाइल पर बताया कि उसने भोजन कर लिया है और रात को घर लौटेगा।

इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन सुबह ब्रजेश के परिवार को सूचना मिली कि अमित गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद परिवार मेडिकल कॉलेज पहुंचा। हादसे की जानकारी मिलते ही मां मंजू देवी और बहन रेशमा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed