सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajkumar Chauhan murder case: Family of Rajkumar meets DM, demands CBI inquiry and encounter

राजकुमार चौहान हत्याकांड: डीएम से मिले राजकुमार के परिजन, सीबीआई जांच और एनकाउंटर की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Chauhan murder case: Family of Rajkumar meets DM, demands CBI inquiry and encounter
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकुमार चौहान हत्याकांड को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। जानकारी के अनुसार, राजकुमार के पिता जंगीलाल चौहान, पत्नी सुशीला देवी तथा उनकी बहनें अंजनी, मोहनी, कुंती और मंजू सहित करीब 60 महिला-पुरुष डीएम कार्यालय पहुंचे थे। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गट्टू यादव के एनकाउंटर की मांग भी उठाई। साथ ही उन्होंने हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और मृतक की सोने की चेन बरामद कराने की मांग की। राजकुमार के भतीजे नीरज ने बताया कि जिलाधिकारी ने परिजनों को आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे विस्तृत वार्ता के लिए बुलाया है। बृहस्पतिवार को पूरा परिवार दोबारा डीएम से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed