{"_id":"6a20973a008d6f6c66037994","slug":"those-who-play-with-the-honour-of-daughters-will-be-brought-out-from-the-underworld-yogi-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1004-1342479-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को पाताल से निकाल लाएंगे : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को पाताल से निकाल लाएंगे : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएम बोले-विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सर्वाधिक जरूरी, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं
मुख्यमंत्री ने गीडा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि किसी ने बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया तो सरकार छोड़ेगी नहीं। ऐसे लोगों को पाताल से निकाल लाएंगे। मनबढ़ई करके गरीबों का हक छीनने और व्यापारियों को धमकाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सर्वाधिक जरूरी है। अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले और पूरे प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विभिन्न सेक्टर्स के लिए करीब 208 करोड़ रुपये के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
इस दौरान सेवायोजित कामगारों के लिए ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के बिना न सुशासन आ सकता और न ही समृद्धि आ सकती है। 2017 के बाद से सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ी है। जीरो टॉलरेंस की नीति न मानने वाले जिस बोली-भाषा में समझेंगे, उसी में समझा दिया जाएगा पर नौजवानों के रोजगार पर डकैती नहीं डालने दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से यूपी ने सुरक्षा का एक मॉडल उपलब्ध कराया है। सुरक्षा के इस मॉडल से औद्योगिक विकास हुआ और लाखों नौजवानों को रोजगार मिला। अकेले गीडा में पिछले कुछ वर्षों में 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। सुरक्षा का माहौल बने बिना यह संभव नहीं था।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि विकास की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। सुरक्षा सबको मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलेगा।
सुरक्षा का माहौल बना तो मिले 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बने सुरक्षा के माहौल से सरकार को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं और 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बड़े पैमाने पर हुए निवेश से लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार मिला है। एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलने से तीन करोड़ लोगों को उनके गांव-क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त हुआ है।
हर जिले के नौजवानों को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के साथ ही सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसका परिणाम है कि प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
अच्छी सरकार से ही बेहतरीन उपलब्धि संभव
सीएम योगी ने कहा कि विकास, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि तभी संभव है जब अच्छी सरकार आती है। 2014 में जनता ने जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाया तो उनके नेतृत्व में भारत के प्रति दुनिया का दृष्टिकोण बदला। नए भारत में विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अच्छे जनप्रतिनिधि के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने रवि किशन को सांसद, विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ल जैसे नेताओं को विधायक चुना तो विकास प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी।

Trending Videos