सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The locks of five kiosks in the Collectorate premises were broken.

Gorakhpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में पांच गुमटियों के ताले टूटे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The locks of five kiosks in the Collectorate premises were broken.
विज्ञापन
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार देर रात चोरों ने पांच गुमटियों को निशाना बनाकर लैपटॉप, नकदी, पंखे और स्टॉम्प पेपर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10.30 बजे स्टॉम्प वेंडर पहुंचे तो गुमटियों के ताले टूटे हुए थे। कुछ देर में ही पता चला कि पांच गुमटियों के ताले और दरवाजे तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया है। पुलिस के निरीक्षण के बाद अरविंद कुमार ने कैंट थाने में तहरीर दी कि उनकी गुमटी का ताला तोड़कर लैपटॉप एवं 2200 रुपये चोरी हो गए हैं। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि उनके यहां से पंखा खोल लिया गया है, जबकि तांबे का लोटा और 200 रुपये नगद की चोरी हुई है। रमेश चंद ने बताया कि गुमटी का ताला तोड़कर सिक्के सहित 4200 रुपये चोरी हुए हैं। नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी गुमटी तोड़ने की कोशिश की गई थी, जबकि इसके पहले लैपटॉप एवं 4200 रुपये चोरी हुई थी। सुग्रीव शर्मा की गुमटी का ताला टूटा है, लेकिन चोरी नहीं हुई है। अधिवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी होना सुरक्षा पर सवाल है। दो दिन पहले भी एक अधिवक्ता की सीट के ऊपर से पंखा खोलकर चोर उठा ले गए थे। आए दिन चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed