{"_id":"6a210b9e6d41bb42820f6794","slug":"dead-body-of-a-youth-found-naked-in-kushinagar-suspected-to-have-been-murdered-by-crushing-his-head-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हद पार: नग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर को कुचलकर हत्या की आशंका- मिली बाइक से जोड़ रहे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हद पार: नग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर को कुचलकर हत्या की आशंका- मिली बाइक से जोड़ रहे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार बाइक के नंबर से युवक कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। शव की स्थिति और सिर कुचले होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पीछे मंगलवार सुबह एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। शव का सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जयरामपुर गांव के पीछे खेतों की तरफ युवक का शव पड़ा देखा। शव नग्न हालत में था और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। सूचना पर लालगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बाइक के नंबर से युवक कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। शव की स्थिति और सिर कुचले होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
Trending Videos
टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इलाके में दहशत: नग्न हालत में शव मिलने और बर्बरता से हत्या की खबर से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में है।