सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPI transactions were made three times, an FIR was lodged at the cybercrime police station, and bank details were being scrutinized.

Gorakhpur News: पुलिसकर्मी के खाते से 1.39 लाख की साइबर ठगी, फोन हैक कर उड़ाए रुपये

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
UPI transactions were made three times, an FIR was lodged at the cybercrime police station, and bank details were being scrutinized.
विज्ञापन
- यूपीआई से तीन बार में ट्रांजेक्शन, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, बैंक डिटेल खंगाली जा रही


- यातायात पुलिस में तैनात जवान के मोबाइल पर नहीं आया अलर्ट, बैंक जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 1.39 लाख रुपये यूपीआई के जरिये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी गोपाल जय सिंह, वर्तमान में यातायात पुलिस गोरखपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सात मई 2026 को उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से बिना जानकारी के तीन बार में रुपये निकाल लिए गए। रिकॉर्ड के अनुसार, पहली ट्रांजेक्शन 70 हजार रुपये की हुई, दूसरी बार 20 हजार और तीसरी ट्रांजेक्शन 49,986 रुपये की गई। इस तरह कुल 1.39 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया फोन हैक कर की गई क्योंकि उनके मोबाइल पर किसी भी ट्रांजेक्शन का अलर्ट मैसेज नहीं आया। मामले का पता तब चला जब उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक से भी संबंधित खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि रुपये के लेन-देन की कड़ी को ट्रेस किया जा सके।
साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में अक्सर मोबाइल हैकिंग, फिशिंग लिंक या ओटीपी चोरी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और ट्रांजेक्शन के स्रोत की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed