फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The administration provided ₹10 lakh in assistance to the family of the innocent victim, Padita.

अपहरण, दुष्कर्म व हत्या: हत्याकांड पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, प्रशासन करेगा आवास उपलब्ध

Sat, 08 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:25 AM IST
सार

शासन की योजना के तहत यह सहायता पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से दी गई है। पीड़ित परिवार मूल रूप से आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में गोरखपुर शहर में किराये के कमरे में रहकर जीवनयापन कर रहा है। परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आवास उपलब्ध कराने की पहल की है।

विज्ञापन
The administration provided ₹10 lakh in assistance to the family of the innocent victim, Padita.
मासूम के स्कूल जाने वाले कपड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर में बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को महारानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


शासन से स्वीकृत धनराशि पीड़िता के माता-पिता के संयुक्त बैंक खाते में भेज दी गई है। प्रशासन अब परिवार को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद आर्थिक सहायता जारी करने की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन


शासन की योजना के तहत यह सहायता पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से दी गई है। पीड़ित परिवार मूल रूप से आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में गोरखपुर शहर में किराये के कमरे में रहकर जीवनयापन कर रहा है। परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आवास उपलब्ध कराने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, घटना के बाद से बालिका की मां का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 30 जुलाई की रात उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं और अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।


11 अगस्त को होगी सुनवाई
बालिका हत्याकांड मामले में बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने को लेकर 11 अगस्त को अदालत में सुनवाई होगी। न्यायालय के फैसले के बाद मुकदमे की आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। पुलिस की ओर से मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। अब न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर पीड़ित परिवार और जांच एजेंसियों की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed