फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic was disrupted for some time due to the accident.

Gorakhpur News: बिहार से गोरखपुर आ रही एंबुलेंस पलटी, दो घायल

Sat, 08 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic was disrupted for some time due to the accident.
सरदारनगर (गोरखपुर)। बिहार से मरीज लेकर गोरखपुर आ रही एक एंबुलेंस शुक्रवार तड़के चौरीचौरा क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार सलमान और विकास कुमार को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उपचार के लिए गोरखपुर भिजवा दिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस रात में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed