फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur youth murdered at Jharkhand's Babadham; family blocks road.

UP: झारखंड में बाबाधाम गए युवक की हत्या, शव पोखरे में फेंका, परिजनों ने गोरखपुर में किया सड़क जाम

Sat, 08 Aug 2026 10:10 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 10:10 AM IST
सार

सोमवार को बजरंगी मोहल्ले के भीम के साथ झारखंड स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई और शव को पोखरे में फेंक दिया गया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर गोरखपुर, बिछिया पहुंचे। इसी दौरान कौवा बाग ओवरब्रिज के पास उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Gorakhpur youth murdered at Jharkhand's Babadham; family blocks road.
रोते बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम शहीद गली, निषाद टोला निवासी 25 वर्षीय बजरंगी उर्फ बद्री निषाद पुत्र स्व. रमेश निषाद की झारखंड के बाबाधाम में हत्या कर शव पोखरे में फेंक देने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कौवाबाग ओवरब्रिज के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस में परिजनों को समझकर शव को दाह संस्कार के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित शहीद गली निषाद टोला निवास बजरंगी निषाद उर्फ बद्री बिजली और डीजे का काम करता था। उसकी शादी एक साल पहले मोहिनी निषाद से हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मोहिनी 7 माह की गर्भवती है। बीते सोमवार को बजरंगी मोहल्ले के भीम के साथ झारखंड स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई और शव को पोखरे में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार को झारखंड पुलिस ने पोखरे से बजरंगी का शव बरामद किया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन झारखंड पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर बिछिया पहुंचे। इसी दौरान कौवा बाग ओवरब्रिज के पास उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन शव लेकर राजघाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। बजरंगी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके भाई विकास निषाद और बहनें संगीता व गुंजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed