फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine-day Ram Katha concludes in Jagannathpur; community feast organized.

राम कथा का समापन: विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय राम कथा का समापन, धर्म-सेवा का दिया संदेश

Sat, 08 Aug 2026 12:37 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 12:37 PM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय यज्ञाचार्य ने श्री राम तत्व की प्राप्ति ही जीवन का लक्ष्य एवं उद्देश्य बताया। कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा, त्याग एवं कर्तव्यपालन की अनुपम प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में सदाचार, संस्कार एवं भक्ति को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Nine-day Ram Katha concludes in Jagannathpur; community feast organized.
मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति और विशाल महाप्रसाद के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास मृदुलानंद शास्त्री ने राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने तुलसीदास की पंक्तियों का स्मरण कराते हुए बताया कि दान और सेवा करने से धन और पुण्य दोनों की वृद्धि होती है।

Nine-day Ram Katha concludes in Jagannathpur; community feast organized.
कथा व्यास मृदुलानंद शास्त्री व यज्ञाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय यज्ञाचार्य ने श्री राम तत्व की प्राप्ति ही जीवन का लक्ष्य एवं उद्देश्य बताया। कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा, त्याग एवं कर्तव्यपालन की अनुपम प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में सदाचार, संस्कार एवं भक्ति को अपनाने का आह्वान किया।

विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अजय शंकर ओझा, शैलेंद्र गुप्ता, मनीष कांत ओझा, मोनू ओझा, दिलीप गुप्ता, दीनानाथ शर्मा, अमित घोष व आनंद मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed