{"_id":"6a76466b44e87a3b3e003474","slug":"shahpur-substation-handling-a-load-of-18000-consumers-and-managing-15-feeders-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1410910-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोड बांटने के लिए नया उपकेंद्र बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोड बांटने के लिए नया उपकेंद्र बनाने की तैयारी
Sat, 08 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर बिजली उपकेंद्र पर लगातार बढ़ रहे भार को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 18 हजार उपभोक्ताओं का भार संभाल रहे इस उपकेंद्र से वर्तमान में 15 फीडर जुड़े हैं। नया उपकेंद्र बनाने के लिए पीएसी और जेल के पास जमीन देखी गई है। साथ ही रेलवे से भी जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखने की तैयारी है।
अधिकारियों के अनुसार, शाहपुर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही फीडरों पर भी भार बढ़ा है। गर्मी के मौसम में मांग बढ़ने पर उपकेंद्र पर दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में नया उपकेंद्र बनाकर मौजूदा लोड को बांटने की योजना है। इससे फीडरों पर भार कम होगा और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
नए उपकेंद्र के लिए ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है, जहां से शाहपुर क्षेत्र के अधिक भार वाले फीडरों को आसानी से जोड़ा जा सके। जमीन तय होने के बाद नए उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
बोले अधिकारीशाहपुर उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए नए उपकेंद्र को बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दो जगह पीएसी और जेल के पास जमीन देखी गई है। रेलवे से भी जमीन देने के लिए वार्ता प्रक्रिया में है। नया उपकेंद्र बनने से बेहतर आपूर्ति सुनिश्चत हो सकेगी।
- रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता शहरी