{"_id":"69e5436540a27f2f900fed79","slug":"the-case-is-from-brd-medical-college-where-the-patient-allegedly-commented-on-the-attire-of-a-female-student-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1294781-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur BRD: एमबीबीएस छात्रों ने मानसिक रोगी को पीटा, वीडियो डिलीट कराने वार्ड में भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur BRD: एमबीबीएस छात्रों ने मानसिक रोगी को पीटा, वीडियो डिलीट कराने वार्ड में भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के पति का इलाज मानसिक रोग विभाग के वार्ड (पुराना 100 नंबर बेड) में चल रहा है। रविवार दोपहर मरीज टहलते हुए वार्ड से बाहर निकलकर सरोजनी हॉस्टल के सामने पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर उसने टिप्पणी कर दी।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की ओर से मानसिक रोगी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का वीडियो बनाए जाने के बाद एमबीबीएस छात्र वार्ड में घुसकर उसे डिलीट कराने का दबाव भी बनाने लगे। सूचना पर पहुंचीं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के पति का इलाज मानसिक रोग विभाग के वार्ड (पुराना 100 नंबर बेड) में चल रहा है। रविवार दोपहर मरीज टहलते हुए वार्ड से बाहर निकलकर सरोजनी हॉस्टल के सामने पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर उसने टिप्पणी कर दी।
Trending Videos

इससे नाराज छात्रा ने अपने सहपाठी एमबीबीएस छात्रों को बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर में पहुंचे छात्रों ने मरीज को पकड़कर हॉस्टल के बाहर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद उसकी पत्नी लगातार पति के मानसिक रोगी होने की बात कहकर छात्रों से मारपीट न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
इसी दौरान उसने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मरीज को छुड़ाकर दोबारा वार्ड में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने की जानकारी होने पर कुछ छात्र वार्ड में पहुंच गए और स्टाफ नर्स पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे।
मामले की जानकारी मिलने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
मामले की जानकारी मिलने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

कमेंट
कमेंट X