{"_id":"6a326a503a0a1e447c024d2b","slug":"the-food-department-raided-a-location-in-gorakhpur-and-seized-350-kg-of-spoiled-sauce-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"350 किलो खराब सॉस जब्त: बाजार में खपाने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने छापा मारा तो खुला मिलावट का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 किलो खराब सॉस जब्त: बाजार में खपाने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने छापा मारा तो खुला मिलावट का खेल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:05 PM IST
सार
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में गंभीर अनियमितताएं और भारी गंदगी पाई गई। 50 किलोग्राम खराब सॉस को नष्ट कराया गया है। 350 किलोग्राम संदिग्ध सॉस जब्त की गई है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट्स फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान भारी गंदगी और मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों का निर्माण होता मिला। टीम ने 50 किलोग्राम खराब सॉस बरामद की जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं लगभग 350 किलोग्राम संदिग्ध सॉस जब्त की। बताया जा रहा है कि इसे बाजार में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
टीम को कारखाने में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिलने पर खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। टीम ने मिर्च सॉस, मेयोनीज और वेज सॉस समेत कई नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी संक्रमण, खाद्य विषाक्तता और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में गंभीर अनियमितताएं और भारी गंदगी पाई गई। 50 किलोग्राम खराब सॉस को नष्ट कराया गया है। 350 किलोग्राम संदिग्ध सॉस जब्त की गई है। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन