{"_id":"6a7cde3a378126063b07b4b0","slug":"three-accused-arrested-in-land-grabbing-case-involving-forged-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1416772-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 16 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का कई बार बैनामा कराने और कब्जे की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह बंगला पुलिया के पास से पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुलरिहा निवासी रामबहादुर, अवधराज और राधे के रूप में हुई। आरोपियों पर बिना स्वामित्व की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई बार बैनामा कराने, दाखिल-खारिज की कोशिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
गुलरिहा निवासी रवींद्र कुमार चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी मां कौशल्या देवी के नाम 1.33 एकड़ जमीन दर्ज थी। उनके निधन के बाद वरासत के आधार पर दोनों भाइयों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का कई बार बैनामा दूसरे लोगों के पक्ष में कर दिया गया। चार जून को जमीन पर पहुंचकर कब्जा करने की कोशिश भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामचंद्र, राधे, अवधराज, रामबहादुर समेत 16 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने गुलरिहा निवासी रामबहादुर, अवधराज और राधे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।