Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी, पढ़ें लाइव अपडेट
{"_id":"641962cff13ec1b0b00218c7","slug":"bihar-board-class-12th-result-live-bseb-result-date-biharboardonline-bihar-gov-in-marksheet-direct-link-2023-03-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी, पढ़ें लाइव अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar board BSEB 12th Result 2023 out Live: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट
- फोटो : Amar Ujala Digital

विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:54 PM, 21-Mar-2023

बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई टॉपर्स की लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
03:51 PM, 21-Mar-2023

बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई टॉपर्स की लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
03:06 PM, 21-Mar-2023
bihar board 12th result विज्ञान संकाय के टॉपर
- आयुषी नंदन- खगड़िया- (474 अंक) 94.8%
- हिमांशु कुमार- नालंदा- (472 अंक) 94.4%
- शुभम चौरसिया-औरंगाबाद- (472 अंक) 94.4%
- अदिति कुमारी-सारण- (471 अंक) 94.2%
- रामा भारती- अररिया- (471 अंक) 93.8%
- पीयूष कुमार - बक्सर - (468 अंक) 93.6%
- अभिषेक राज - नवादा - (468 अंक) 93.6%
- तनु कुमारी - सारण - (468 अंक) 93.6%
कला संकाय के टॉपर
- मोहद्देसा- पूर्णिया- (475 अंक) 95%
- कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया- (475 अंक) 94%
- सौरभ कुमार- नालंदा- (469 अंक) 93.8%
- लक्ष्मी कुमारी- बक्सर- (466 अंक) 93.2%
- मोहम्मद शरीक- गोपालगंज- (465 अंक) 93%
- चंदन कुमार - गया - (465 अंक) 93%
कॉमर्स कैटेगरी के टॉपर
- सौम्या शर्मा- औरंगाबाद- (475 अंक) 95%
- रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- (475 अंक) 95%
- भूमि कुमारी- सीतामढ़ी-(474 अंक) 94.8%
- तनुजा सिंह-औरंगाबाद-(474 अंक) 94.8%
- कोमल कुमारी- गया- (474 अंक) 94.8%
- पायल कुमारी- खगड़िया- (472 अंक) 94.4%
- सृष्टि अक्षय- पटना - (472 अंक) 94.4%
- विधि कुमारी - औरंगाबाद - (468 अंक) 93.6%
- सोनम कुमारी- औरंगाबाद - (468 अंक) 93.6%
- पूजा कुमारी - पटना- (467 अंक) 93.4%
- नीलम कुमारी- मधुबनी- (467 अंक) 93.4%
03:00 PM, 21-Mar-2023
ये हैं बिहार के टॉपर
BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसमें विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन को 474 अंक (94.8%)], कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश 475 अंक (95%) आर्टस में पूर्णिया की मोहद्देसा को 475 अंक (95%) प्राप्त हुए।02:52 PM, 21-Mar-2023
23 तारीख से स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं आवेदन
23 तारीख से स्क्रूटनी के लिए आवेदन दे सकते हैं। 23 से ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अनुत्तीर्ण होने वालों के लिए है। सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंटल का रिजल्ट भी मई में दे देंगे, ताकि साल बर्बाद नहीं हो।
02:34 PM, 21-Mar-2023
इस बार लड़कियों ने बाजी मारी
BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड के कार्यालय में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी। कला और विज्ञान संकाय में छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में एक छात्र और एक छात्रा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। 84.33 लड़कियां पास हुईं, जबकि 80.16 लड़के उत्तीर्ण हुए। कला में 72.74 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। इस बार 83.5 प्रतिशत छात्र पास हुए। कॉमर्स मे 93.35 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसमें विज्ञान संकाय आयुषी नंदन को 474 अंक (94.8%), कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश 475 अंक (95%), आर्टस में पूर्णिया की मोहद्देसा को 475 अंक (95%) प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 21-Mar-2023

रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
लैपटाॅप में ऑनलाइन जाकर शिक्षामंत्री ने रिजल्ट जारी किया।
02:21 PM, 21-Mar-2023
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पहुंचे बोर्ड दफ्तर
बीएसईबी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पहुंच चुके हैं बोर्ड दफ्तर। उनके साथ ही अपर मुख्य सचिव (शिक्षा) दीपक कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी दफ्तर पहुंच चुके हैं।
01:27 PM, 21-Mar-2023
सिमुलतला का रिजल्ट जानकार चौकेंगे आप
बिहार बोर्ड में जब से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर जोर बढ़ा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रभाव टॉपर्स सूची में घटता जा रहा है। इंटर की परीक्षा में इस बार का रिजल्ट इसलिए भी चौंकाने वाला रहना तय है क्योंकि टॉपर्स के रूप में यहां से संभवत: कोई परीक्षार्थी नहीं निकले। नेतरहाट की तर्ज पर जमुई में खोले गए इस आवासीय विद्यालय से इस बार इंटर के 39 परीक्षार्थी थे। इनमें कला संकाय के पांच को छोड़ बाकी 34 परीक्षार्थियों ने इंटर साइंस की परीक्षा दी थी। वाणिज्य से कोई परीक्षार्थी नहीं था। इनमें से कोई टॉपर सूची में संभवत: नहीं है।
01:04 PM, 21-Mar-2023
Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी, पढ़ें लाइव अपडेट
बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर बीएसईबी की ओर से मंगलवार दो बजे एक कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की करेंगे। बिहार दिवस के कार्यक्रमों और बिहार विधानमंडल सत्र को देखते हुए आज यह समय अंतिम तौर पर फाइनल किया गया।एक से 11 फरवरी के दरम्यान हुई इंटर परीक्षा का मूल्यांकन मार्च के पहले हफ्ते में पूरा कर 15-16 मार्च तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी, लेकिन विधानमंडल सत्र की व्यस्तता के कारण समय निर्धारित नहीं हो पा रहा था। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का उपयोग करना होगा -
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।