फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Band Live: सीतामढ़ी में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; प्रधान के इस्तीफे पर किसने-क्या कहा?

Sat, 25 Jul 2026 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 Jul 2026 05:14 PM IST
खास बातें

Bihar News : आज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को पहले वामदलों ने, फिर पूरे महागठबंधन ने समर्थन दिया। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पटना के गांधी मैदान के पास छात्रों ने बमबाजी भी की है। वहीं कई जिलों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शनकारी जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
Live Update on Protest during Bihar band in Bihar news live protest against neet paper leak dharmendra pradhan
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले बिहार में हर जगह उपद्रव की तस्वीरें सामने आईं। - फोटो : amar ujala digital

लाइव अपडेट

05:11 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: सीतामढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी

सीतामढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी फूंकी - फोटो : अमर उजाला
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को सीतामढ़ी के डुमरा स्थित समाहरणालय के पास छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई चरणों में कार्रवाई की और सैकड़ों आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी समाहरणालय परिसर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने रोक दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वाहन समेत कई निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा भाजपा का झंडा लगे एक चारपहिया वाहन सहित तीन वाहनों में आग लगा दी। हालात पर काबू पाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को जिला मुख्यालय बुलाया गया और सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया। प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है, उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है तथा लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
04:47 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गयाजी में जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गया में छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताते हुए मिठाइयां बांटी और खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज की जीत है, जिसने सरकार को बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर किया। आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने कहा कि यदि सरकार शुरुआत में ही छात्रों से संवाद करती तो आंदोलन इतना लंबा नहीं चलता। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को चीन और पाकिस्तान से जोड़ने की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र केवल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। छात्र नेताओं ने नए शिक्षा मंत्री से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
04:30 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के लंबे संघर्ष, जनदबाव तथा लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग की स्वीकारोक्ति है। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को अब शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करना चाहिए, नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और उनकी सभी मांगों को पूरा करने की भी मांग की।
04:23 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले कांग्रेस वाले

पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और सत्य की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हठ की हार हुई है। उन्होंने इस फैसले को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में प्रभावित परिवारों, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के सड़क से संसद तक चले संघर्ष की जीत करार दिया। मल्लिक ने केंद्र सरकार से आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों की जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
03:58 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: समस्तीपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद समस्तीपुर के ताजपुर में आइसा-आरवाईए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर मिठाइयां बांटी और आंदोलन की जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर से लेकर बिहार राजभवन मार्च तक हुए आंदोलनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई, गिरफ्तारियों और मुकदमों के बावजूद आंदोलन जारी रहा और बिहार बंद भी सफल रहा। आइसा-आरवाईए के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों और आंदोलनकारियों की रिहाई, दर्ज मुकदमों की वापसी तथा अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
03:27 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: पटना पुलिस के यातायात पोस्ट पर बम फेंका, प्रधान के इस्तीफे पर जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कराना 'बिहार बंद' का बड़ा उद्देश्य था। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक प्रदर्शनकारियों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर वायरल हो गई। इसके बाद प्रदर्शन की गति कम गई और प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह अपनी जीत का जश्न भी मनाया। हालांकि इसी आसपास पटना के गांधी मैदान के पास उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पलट दी और यातायात पुलिस पोस्ट पर बम से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 25-Jul-2026

Bhagalpur News: भागलपुर में वज्र वाहन और पुलिस गाड़ियां क्षतिग्रस्त

भागलपुर में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया। - फोटो : amar ujala digital
भागलपुर में प्रदर्शनकारियों के तिलकामांझी पहुंचते ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों और वज्र वाहन (दंगा नियंत्रण वाहन) पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस की दो से तीन गाड़ियों को आंशिक क्षति पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इलाके में पत्थरबाजी में कई के घायल होने की सूचना है।
02:46 PM, 25-Jul-2026

Patna Protest Live: पटना में जमकर लाठीचार्ज, समूहों में दिखे प्रदर्शनकारी

राजधानी पटना में गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे के बीच फिर हंगामा हुआ। पहले तो कुछ घंटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लुकाछिपी के बीच तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस खदेड़ती रही और समूहों में भीड़ अलग-अलग तरफ भागती रही। फिर जब भीड़ ने ताकत दिखाने के लिए रोड़ेबाजी करते हुए पुलिस को निशाना बनाया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग गिराने वाले प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। दोनों तरफ घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पीटने के बाद हिरासत में लिया गया।
02:39 PM, 25-Jul-2026

Purnia Protest Live: पूर्णिया में सड़क पर जमकर हिंसक झड़पें

पूर्णिया में दोनों तरफ से रोड़ेबाजी, सड़कों पर संग्राम। - फोटो : amar ujala digital
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के पहले इसी मांग को लेकर पूर्णिया में बिहार बंद के दौरान हिंसक झड़पें चलती रहीं। पुलिस पर लगातार रोड़ेबाजी होती रही। बाद में पुलिस ने भी रोड़ेबाज प्रदर्शनकारियों को रोड़े से ही जवाब देना शुरू किया। इस दौरान आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कई वाहन क्षतिग्रस्त हैं।
02:35 PM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: एनएच-122 कुछ देर के लिए जाम

बिहार बंद के समर्थन में शनिवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय के अलावा ताजपुर में आइसा और आरवाईए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रखंड चौक स्थित एनएच-122 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित रहा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed