बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Land Dispute Turns Violent: Six Attack Man Inside Nagaur Shop

जमीनी विवाद में दबंगई: नागौर में दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, वारदात CCTV में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 09:56 PM IST
Land Dispute Turns Violent: Six Attack Man Inside Nagaur Shop
नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के रुण गांव में जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। रविवार दोपहर दिनदहाड़े आधा दर्जन लोगों ने एक किराना दुकान में घुसकर अधेड़ व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामान खरीदने पहुंचे थे, तभी बोल दिया हमला
जानकारी के अनुसार, रुण निवासी छोटू खां रविवार दोपहर गांव की एक किराना दुकान पर घरेलू सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान संपत्ति विवाद के चलते पहले से घात लगाए बैठे हमलावर वहां पहुंच गए। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग हाथों में लाठियां लेकर दुकान के अंदर घुसे और छोटू खां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार
मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छोटू खां को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
कुचेरा थाना अधिकारी हबीब खान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तीन साल बाद पटवारी पर गिरी गाज! बर्खास्तगी के फैसले से भड़के कर्मचारी, जिलेभर में हड़ताल का एलान

जमीन विवाद बना हमले की वजह, इलाके में दहशत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इगलास में मना कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

26 Jul 2026

कानपुर के घाटमपुर में भक्तिमय माहौल, भव्य रथ पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम

26 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ का सबसे अनोखा शिव मंदिर, नदी के बीच छिपा महादेव का धाम

26 Jul 2026

VIDEO: सरयू का जलस्तर घटने से प्रभावित परिवारों का पलायन जारी, घरों को अपनी चपेट में लिया

26 Jul 2026

VIDEO: खेत में मिला बिना सिर का शव, हत्या की आशंका में फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी

26 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी से ढहाई बाउंड्री व तीन कमरे

26 Jul 2026

Tikamgarh News: निवाड़ी में कांग्रेस का हंगामा, मुख्यमंत्री के आने से पहले हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

26 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: कारगिल विजय दिवस पर राज्य संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी, वीर जवानों के बारे में दी गई जानकारी

26 Jul 2026

VIDEO: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

26 Jul 2026

VIDEO: प्रो. वासुदेवशरण अग्रवाल की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन

26 Jul 2026

VIDEO: मौसम बदला, चिड़ियाघर में भ्रमण करने वालों की संख्या बढ़ी

26 Jul 2026

इटावा की पहचान बदली, माफिया और दंगों की राजनीति खत्म हुई: मुख्यमंत्री योगी

26 Jul 2026

Kargil Vijay Diwas: कारगिल के अमर वीरों को नमन, डॉ. राजीव बिंदल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

26 Jul 2026

बांदा: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

26 Jul 2026

कानपुर: श्री जगन्नाथ महोत्सव में सजा छप्पन भोग, शिव झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

26 Jul 2026

कानपुर: जेसीबी से फूल बरसाकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का हुआ भव्य स्वागत

26 Jul 2026

VIDEO: बहेड़ी में जौहर यूनिवर्सिटी जाने से पहले नसीम अहमद नजरबंद

26 Jul 2026

गुरुहरसहाय में किसानों का प्रदर्शन, नशे पर रोक लगाने की उठाई मांग

Mandi News: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की टॉपर्स का वल्लभ कॉलेज में सम्मान, जूनियर्स से साझा की सफलता की कहानी

26 Jul 2026

कानपुर: खेल मैदान न होने पर स्कूल के अंदर लगाए गए जिम टूल्स, ताले में बंद रहती है ग्रामीणों की उम्मीद

26 Jul 2026

Rajasthan: सिर्फ 7 दिन में जीता भरोसा, 60 लाख का सोना लेकर फरार! ज्वेलर की पत्नी बच्चों संग छोड़ गई थी दुकान

26 Jul 2026

VIDEO: जहानाबाद इलाके में सियार की दहशत, मासूम समेत तीन ग्रामीणों को किया घायल

26 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में मंत्री सुरेश खन्ना ने शिक्षकों को बांटे कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

26 Jul 2026

कानपुर के पतारा में बदहाल खेल का मैदान, पानी और गड्ढों के बीच डूबे हैं युवाओं के सपने

26 Jul 2026

Shimla News: शिमला के शिल्प मेले में मधुबनी और वर्ली साड़ियों का जलवा, महिलाओं की बनी पहली पसंद

26 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: आरक्षण दिवस पर बामसेफ ने निकाली संविधान चेतना रैली, अधिवेशन में वक्ताओं ने रखे विचार

26 Jul 2026

सादाबाद में स्कूल का गेट बंद, बच्चे दीवार फांदकर गए अंदर, वीडियो वायरल

26 Jul 2026

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल सिर्फ इतिहास नहीं, वीर योद्धाओं के पराक्रम की अमर गाथा; ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का युवाओं को संदेश

26 Jul 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर रवाना हुए 46 यात्री

Sawan 2026: मनाली से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले 200 से अधिक कांवड़िये, 110 KM पैदल करेंगे यात्रा

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed