{"_id":"6a65d623ea9bb877e5081537","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-mandi-brigadier-khushal-thakur-tribute-to-martyrs-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल सिर्फ इतिहास नहीं, वीर योद्धाओं के पराक्रम की अमर गाथा; ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का युवाओं को संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल सिर्फ इतिहास नहीं, वीर योद्धाओं के पराक्रम की अमर गाथा; ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का युवाओं को संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:27 PM IST
Link Copied
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रविवार को मंडी शहर स्थित वीर योद्धा सैनिक स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर मुख्य अतिथि और कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासन, सैनिक कल्याण विभाग, नगर निगम, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि कारगिल केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। आने वाली पीढ़ियों को इन बलिदानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भले ही हर युवा सेना में न जाए, लेकिन हर भारतीय के मन में राष्ट्र सर्वोपरि होने की भावना अवश्य होनी चाहिए।
एक्स सर्विसमैन लीग जिला मंडी के वाइस चेयरमैन कैप्टन हेत राम शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में सरकारों द्वारा की गई कई घोषणाएं आज भी अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वादे पूरे हुए, लेकिन अनेक घोषणाएं वर्षों बाद भी लंबित हैं। सरकारों का दायित्व है कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों से किए गए सभी वादों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि एक्स सर्विसमैन लीग इस मांग को लगातार उठाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीदों के परिजनों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश हमेशा अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा तथा उनका सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।