{"_id":"6a65ed3d5f9fe80273056f8a","slug":"video-daled-panchayat-gram-sabha-development-work-investigation-mandi-news-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दलेड ग्राम सभा में 300 से अधिक ग्रामीण पहुंचे, 20 साल के विकास कार्यों की जांच की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दलेड ग्राम सभा में 300 से अधिक ग्रामीण पहुंचे, 20 साल के विकास कार्यों की जांच की उठी मांग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:49 PM IST
मंडी जिले की दलेड ग्राम पंचायत में रविवार को वर्ष 2026 की पहली ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान रेखा देवी और उपप्रधान रमेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 300 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। भारी उपस्थिति के चलते ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ और जनरल हाउस भी पारित किया गया।
पिछले वर्ष पंचायत में आयोजित दो ग्राम सभाओं में से केवल एक का ही कोरम पूरा हो पाया था, जबकि दूसरी बैठक पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने के कारण नहीं हो सकी थी। इस बार बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने पंचायत के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाया।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी सड़क, पेयजल, नालियां और अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 15 से 20 वर्षों में पंचायत में अपेक्षित विकास नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया।
बैठक के दौरान कई ग्रामीणों ने पूर्व पंचायतों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग उठाई। इस मुद्दे पर ग्राम सभा में काफी देर तक चर्चा और गहमागहमी रही। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
पंचायत प्रधान रेखा देवी ने कहा कि पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली ग्राम सभा थी। उन्होंने ग्रामीणों की सभी समस्याओं, सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना है।
उन्होंने माना कि लंबे समय से विकास कार्य प्रभावित रहने के कारण लोगों में नाराजगी है, लेकिन नई पंचायत जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रुकी हुई विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा और पंचायत में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी।
प्रधान ने ग्राम सभा में बड़ी संख्या में पहुंचकर कोरम पूरा करने वाले सभी पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से पंचायत को विकास की नई दिशा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।