Live
UP: CM योगी बोले- चित्रकूट प्रभु राम के संबल का प्रतीक, शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगी धर्मनगरी
{"_id":"6a4e1efe1d6b0d3ec40f4464","slug":"cm-yogi-arrives-with-a-message-of-development-receives-a-warm-welcome-at-the-airport-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: CM योगी बोले- चित्रकूट प्रभु राम के संबल का प्रतीक, शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 08 Jul 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:03 PM IST
खास बातें
CM Yogi Chitrakoot Visit Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंच गए हैं। देवांगना एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जनसभा स्थल पहुंचे हैं। सीएम योगी के चित्रकूट दौरे का हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
CM Yogi In Chitrakoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:03 PM, 08-Jul-2026
वक्फ के नाम पर दर्ज कर दी जमीन
जब सपा को मौका मिला तब कब्रिस्तान की दीवार पर खर्च होता था पैसा। वक्फ के नाम पर दर्ज कर दी जमीन। जब वक़्फ़ कानून बना तो सपा और कांग्रेस खड़ी हो गई। इनका दोहरा चरित्र देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर कन्नौज में मेडिकल कॉलेज बना था, सपा ने उनका नाम हटा दिया।

03:59 PM, 08-Jul-2026
ट्रस्ट पर उंगली उठाने का औचित्य नहीं
रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे हैं। देश का रामभक्त अयोध्या की बात करे, तो कोई बात नहीं। सपा और कांग्रेस ने अयोध्या को बदनाम करने का ठेका लिया हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में गड़बड़ी की शिकायत पर एसआईटी बनाई गई है। इसमें छह लोग चोरी करते पाए गए हैं। दो लोग साजिश में शामिल थे। एफआईआर हो गई फिर ट्रस्ट को बदनाम करने, ट्रस्ट पर उंगली उठाने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
03:56 PM, 08-Jul-2026
अयोध्या में आस्था की कर रहे हैं बात
सपा और कांग्रेस अचानक सक्रिय हुई। जन्मजात अयोध्या को कोसने वाली पार्टियों को एक मुद्दा मिल गया। कहा रामसेतु को तोड़ने के लिए कांग्रेस सरकार ने किया था प्रयास। तब सुप्रीम कोर्ट में राम को बताया था काल्पनिक। कहा अगर राम और कृष्ण काल्पनिक तो अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा, वृंदावन-बरसाना क्या है। आज वे लोग अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं।

03:55 PM, 08-Jul-2026
विकास की सोच न रखने वालों से रहें सावधान
सीएम योगी बोले कि रानीपुर टाइगर रिजर्व भी विकसित होगा। आगे कहा कि जो लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बात रहे हैं...वह देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों के पास विकास की कोई सोच नहीं है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। ने की अपील।

03:50 PM, 08-Jul-2026
सपा सरकार में भय और दहशत का माहौल था
चित्रकूट जैसे आज लोगों को आकर्षित कर रहे वह सपा सरकार में भी हो सकता था, लेकिन तब भय और दहशत का माहौल था। सीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कहा सपा इन पर डकैती डालती थी। आज तेज गति से हो रहा काम। अब निवेश आ रहा है, अब भय नहीं है।

03:48 PM, 08-Jul-2026
सनातन का सम्मान नहीं करते समाजवादी
मुख्यमंत्री बोले कार्यों की समीक्षा के लिए आया हूं, हर महीने मंत्री आते हैं। कैसे चित्रकूट को सुंदर बनान है, इन सब पर काम करना है समाजवादी चित्रकूट आने से डरते थे। सत्ता में आने पर सैफई परिवार से आगे दिखाई नहीं देता। परिवारवाद और वंशवाद से आगे नहीं है सपा की सोच। डॉ. राम मनोहर लोहिया के कारण कभी रामायण मेला शुरू हुआ। आज के समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं। बाबर को आदर्श मानते हैं। कृष्ण में उनकी आस्था नहीं है, सनातन का सम्मान नहीं करते।

03:43 PM, 08-Jul-2026
शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगी धर्मनगरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगा चित्रकूट। जिन क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार के एमएलए हैं, वहां विकास हो रहा है। सपा विधायक कब्जा और ठेके से ही फुर्सत नहीं है। कहा चित्रकूट में भाजपा का विधायक होता, तो चित्रकूट अयोध्या की तरह चमक रहा होता।

03:41 PM, 08-Jul-2026
भगवान राम की साधना से भारत को सुरक्षित किया
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर पर कहा कि भगवान राम की साधना से भारत को सुरक्षित किया, लेकिन अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के निर्माण हो रहा है। जल्द यहां बड़ा निवेश होगा। रक्षा सेनाओं के लिए उत्तर प्रदेश में हथियार बनेंगे, जिसमें चित्रकूट का भी स्थान होगा।

03:39 PM, 08-Jul-2026
एयरक्राफ्ट और फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन
पिछली सरकारों ने चित्रकूट की पहचान का संकट किया खड़ा। आने जाने के साधन नहीं थे। वाल्मीकि आश्रम बदहाल था। चित्रकूट उपेक्षित था। कहा कि पहले दौरे पर ही निर्णय किया कि चित्रकूट बहुत कुछ पाने का अधिकारी है। उन्होंने पहाड़ पर बने चित्रकूट एयरपोर्ट को जल्द एयरक्राफ्ट देने और फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया।

03:37 PM, 08-Jul-2026
हमें नई प्रेरणा देती है रामायण की गाथा
सीएम योगी ने कहा कि प्रभु राम के सहयोग की कृतज्ञता स्वरूप आज 950 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। बोले कि महर्षि वाल्मीकि की आज्ञा से भगवान राम चित्रकूट आए और करीब 12 साल बिताए। यहीं से दंडकारण्य गए। रामायण की ये गाथा हमें नई प्रेरणा देती है।