Live
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 मई को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 04-05-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
मेरठ अग्निकांड: पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर, समय पर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर डौरली में देर रात मकान में आग लगने से पिता और 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
और पढ़ेंUP: सौरभ हत्याकांड में नया मोड़, कोर्ट ने तलब किए ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी, CCTV फुटेज और जीडी रिकॉर्ड भी मांगा
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में कोर्ट ने ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी, हेड मुहर्रिर और वायरलेस ऑपरेटर को तलब किया है। अदालत ने थाने की सीसीटीवी फुटेज, वायरलेस मैसेज और जीडी रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ेंMeerut: सरधना में सीमेंट फैक्टरी की छत से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा
मेरठ के सरधना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री की छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगे और फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की।
और पढ़ेंचौकीदार की हत्या का खुलासा: किराएदार मिस्त्री और साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दुकान के विवाद में की वारदात
मुजफ्फरनगर के चरथावल में किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किराएदार मिस्त्री और उसके साथी ने दुकान खाली कराने के विवाद में फावड़े से हत्या की थी। दोनों आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
और पढ़ेंUP: देवबंद-मुजफ्फरनगर सीमा पर मिला युवक का सड़ा-गला शव, गले पर मिले दबाने के निशान, नहीं हो सकी पहचान
देवबंद-मुजफ्फरनगर बॉर्डर के आखलौर खेड़ी गांव के पास 22 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिला। गले पर दबाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी है।
और पढ़ेंWest UP Weather: रातों-रात बदला मौसम, तेज हवा-बारिश से मिली राहत, अगले 24 घंटे ऐसा ही रहने के आसार
मेरठ में रविवार देर रात तेज हवा और हल्की बारिश से मौसम अचानक बदल गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
और पढ़ेंमेरठ में हुआ दिल्ली जैसा हादसा: मकान में लगी आग, बच्ची समेत दो लोगों की मौत; 10 की हालत गंभीर
और पढ़ें
