सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 12 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:27 PM, 12-Mar-2026

Alvida Jumma 2026: अलविदा कल, बरेली की मस्जिदों में नमाज के वक्त का एलान

बरेली की मस्जिदों से अलविदा की नमाज के वक्त का एलान कर दिया गया है। अलविदा की नमाज किला स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। सबसे आखिर में दोपहर साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। और पढ़ें
05:26 PM, 12-Mar-2026

Aligarh News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, प्रेमी संग दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची नाबालिग प्रेमिका, फिर हुआ यह

किशोरी की सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मुलाकात अतराैली के एक गांव के किशोर से हो गई। किशोर तीन दिन पहले परिजनों को बिना बताए घर से बाइक व रुपये लेकर गायब हो गया फिर दिल्ली पहुंच गया। यहां से मुलाकात के बाद दोनों दिल्ली से भाग आए और इधर-उधर घूमते रहे। और पढ़ें
05:26 PM, 12-Mar-2026

UP Crime: गोरखपुर की आयुर्वेद चिकित्सक से वाराणसी के मछली व्यापारी ने की थी 1.58 करोड़ की ठगी, गिरफ्तार

Varanasi News: गोरखपुर की आयुर्वेद चिकित्सक से वाराणसी के मछली व्यापारी ने 1.58 करोड़ की ठगी की थी। आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर व्यापार के लिए खोले गए खाते में रकम मंगाई थी। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  और पढ़ें
05:25 PM, 12-Mar-2026

Muzaffarnagar: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे के अपहरण का प्रयास, बाइक सवार को काटा व शोर मचाया तो छोड़कर भाग गए

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार का भतीजा एलिस स्कूल से लौट रहा था। बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे बीच में बैठाया और जबरन ले जाने लगे। एलिस और अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें
05:24 PM, 12-Mar-2026

UP: बग्घी की टक्कर से महिला की मौत, घर में मची चीख-पुकार- खेत से घर वापस आते समय हुआ हादसा

कतवारी देवी 55 वर्ष पत्नी रामरूप बुधवार शाम करीब 6 बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही घोड़ा बग्घी से ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।  और पढ़ें
05:18 PM, 12-Mar-2026

UP Police SI Exam 2026: चश्मा, पेन और स्मार्ट वॉच की होगी जांच, फिर मिलेगा प्रवेश; 46 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Varanasi News: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी में तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर चश्मा, पेन और स्मार्ट वॉच की जांच होगी फिर प्रवेश मिलेगा।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:17 PM, 12-Mar-2026

गजब है भई: यूपी पुलिस के सिपाही चालक की कमाई 36 लाख और खर्च किए 68 लाख; 2003 में हुआ था भर्ती; केस दर्ज

यूपी पुलिस के सिपाही चालक का खर्च जांच में आय से 91.04 प्रतिशत अधिक मिला। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बीबीडी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही चालक बीबीडी थाने में ही तैनात है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
05:14 PM, 12-Mar-2026

Hathras News: जर्जर इमरजेंसी की जगह अब बनेगा चमचमाता एमएनसीयू-एसएनसीयू, खाली पड़ा भवन गिराने की तैयारी

नया भवन बनने से पहले जिला महिला अस्पताल के पीछे जिला होम्योपैथी चिकित्सालय के पास बने भवन में इमरजेंसी चलती थी। लगभग 50 वर्ष पुराना यह भवन पिछले 18 वर्षों से खाली पड़ा है तथा निष्प्रयोज्य घोषित हो चुका है। जगह की कमी के चलते अब इसे गिराने की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें
05:10 PM, 12-Mar-2026

Shahjahanpur News: चार ब्लॉकों के 193 जोड़ों का कराया विवाह

कांट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 193 जोड़ों का विवाह कराया गया। और पढ़ें
05:08 PM, 12-Mar-2026

UP Board Exam 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, गणित के सही स्टेप पर मिलेंगे पूरे नंबर, इस बार होगी स्टेप मार्किंग

Varanasi News: यूपी बोर्ड ने इस साल से मूल्यांकन के पारंपरिक तरीके में बदलाव करते हुए स्टेप मार्किंग कराने का निर्णय लिया है। छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी और उन्हें उनके लिखे हर सही स्टेप के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed