फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 18 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:37 AM, 18-Aug-2026

भाजपा संगठन विस्तार: नितिन नवीन की टीम में दिखी पीडीए की काट, यूपी के आठ चेहरों को शामिल करने के हैं ये मायने

UP BJP organisation: भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम में चुनाव के मुहाने पर खड़े यूपी की भागीदारी को तरजीह दी गई है। इसमें चुनावी झलक भी देखने को मिल रही है।  और पढ़ें
06:28 AM, 18-Aug-2026

यूपी: प्रदेश के इन 24 जिलों में आज होगी भारी बारिश, बाढ़ से प्रभावित हुए ये 12 इलाके; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह में लगातार बारिश होती रहेगी। 
  और पढ़ें
विज्ञापन
06:21 AM, 18-Aug-2026

यूपी: विधानसभा के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, प्रशासक के रूप में प्रधानों को मिल सकता है एक और कार्यकाल

UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। ऐसे में ग्राम प्रधानों को एक और कार्यकाल प्रशासक के रूप में मिल सकता है।  और पढ़ें
06:03 AM, 18-Aug-2026

Flood Alert: 48 घंटे में छोड़ा गया 7.40 लाख क्यूसेक पानी, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा; पलायन की चिंता

Azamgarh News: आजमगढ़ में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के कारण नदी में 48 घंटे के भीतर 7.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से कटान फिलहाल थमी है, लेकिन गांवों तक पहुंचने वाले रास्तों के जलमग्न होने की आशंका बढ़ गई है। और पढ़ें
06:01 AM, 18-Aug-2026

Weather Update: उमस और गर्मी ने छुड़ाए पसीने, आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट; पांच दिन तक ऐसा रहेगा माैसम

उमस और गर्मी ने सोमवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिनभर लोग बारिश के तरसते रहे। ऐसे में माैसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। ऐसे में अगले पांच दिन लोगों को राहत मिल सकती है। और पढ़ें
06:01 AM, 18-Aug-2026

ग्रेटर आगरा: टूट न जाए प्लाॅट का सपना, 424 भूखंडों के आवेदन निरस्त; ADA ने दिया आखिरी माैका

आगरा विकास प्राधिकरण को पंजीकरण अवधि के बाद प्राप्त 424 ऑनलाइन आवेदनों की जांच में खामियां मिली हैं। गंगापुरम में 277 आवेदनों में त्रुटियां पाई गई हैं। नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) योजना के अंतर्गत 147 आवेदनों में आपत्तियां मिली हैं। इन आवेदनों को निरस्त श्रेणी में रखा है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:01 AM, 18-Aug-2026

UP: प्रदेश के इस जिले में बनेगा नया महिला अस्पताल, 94 करोड़ से होगा तैयार; 250 बेड की होगी क्षमता

यूपी के आगरा जिले में महिलाओं के लिए नया अस्पताल बनेगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। अगले महीने से इस अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। और पढ़ें
06:01 AM, 18-Aug-2026

Agra: नई कलेक्ट्रेट के लिए जमीन की तलाश शुरू, इन स्थानों पर किया जा रहा सर्वे; फरियादियों को मिलेगी राहत

आगरा में नई कलेक्ट्रेट के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी पुराने कलेक्ट्रेट में  फरियादियों को जाम के साथ विभिन्न अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। नई कलेक्ट्रेट बनने के बाद फरियादियों को राहत मिलेगी।  और पढ़ें
05:57 AM, 18-Aug-2026

भौंकने पर कुत्ते को मारी गोली: तीन घंटे तड़पने के बाद मौत, आरोपियों के खिलाफ FIR; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Jaunpur News: जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में बीती रात दो बाइक सवारों पर कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली पेट के आरपार हो गई और करीब तीन घंटे तड़पने के बाद कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। और पढ़ें
05:51 AM, 18-Aug-2026

संपूर्ण समाधान दिवस: आजमगढ़ में 299 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण; सदर में एक भी समस्या का समाधान नहीं

आजमगढ़ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 299 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने मौके पर 33 शिकायतों का निस्तारण किया। लालगंज तहसील में सबसे अधिक 103 मामले आए। वहीं सदर तहसील में 48 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed