{"_id":"5aa645934f1c1ba3238b4b3d","slug":"businessman-anil-agarwal-filed-nomination-for-rajya-sabha-as-9th-candidate-of-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 की जगह उतारे 11 कैंडिडेट, बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल को भी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 की जगह उतारे 11 कैंडिडेट, बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल को भी टिकट
Mon, 12 Mar 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Mar 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
anil agrawal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राज्यसभा सदस्य के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में भाजपा ने 10वें और 11वें कैंडिडेट को मैदान में उतार कर चुनाव और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा की तरफ से नौवें प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद के चर्चित कारोबारी अनिल अग्रवाल के अलावा दो और प्रत्याशियों के नामांकन भरने से अब उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
2 of 6
अरुण जेटली
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अरुण जेटली ने पहले आठवें कैंडिडेट के रूप में पर्चा भरा। वहीं, कुछ देर बाद भाजपा के नौवें प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद के अनिल अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। अनिल अग्रवाल 2014 में शिक्षक समूह से एलएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें इसमें हार मिली थी।
3 of 6
अरुण जेटली
नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के कुछ ही मिनटों पहले भाजपा ने अपने दो और कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया। विद्यासागर सोनकर और सलिल विश्नोई ने अंतिम समय में पर्चा भरा। दोनों ही बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं। भाजपा की इस नीति से चुनाव और दिलचस्प हो गया है। अब देखना ये है कि किन दो लोगों के नाम पार्टी वापस लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bjp candidates for rajyasabha
- फोटो : amar ujala
इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, अशोक वाजपेयी, कांता कर्दम, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हाराव और हरनाथ यादव ने भी राज्यसभा सदस्य के लिए नॉमिनेशन फाइल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
bjp candidates for rajyasabha
- फोटो : amar ujala
इन प्रत्याशियों में वाजपेयी हरदोई तो विजय पाल तोमर और कांता कर्दम मेरठ के रहने वाले हैं। सकलदीप राजभर बलिया, हरनाथ सिंह यादव एटा और डॉ. अनिल जैन फिरोजाबाद के हैं, जबकि वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली और जीएवएल नर्सिम्हा राव आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।