Lucknow News: एफआईआर और कार्रवाई की मांग लेकर शव रखकर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी व उसके परिजनों पर दिनेश के साथ मारपीट कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।
दिनेश का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम परिजनों के हवाले किया गया। वे कार्रवाई की मांग करते हुए शाम छह बजे प्रेम मार्केट के पास शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर महानगर पुलिस भी पहुंच गई और समझाने का प्रयास किया, पर लोग बात सुनने के लिए राजी नहीं थे। इस बीच सभासद भी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।
पुलिस ने तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही, तब जाकर परिजन शांत हुए। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। तहरीर मिली है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट कर नदी में फेंकने का लगा आरोप
दिनेश की पत्नी सरस्वती के मुताबिक एक जनवरी की सुबह नौ बजे दिनेश शराब के नशे में घर लौटे। किसी बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। दिनेश उनके साथ मारपीट करने लगे। इस पर घर के सामने ससुराल में रह रहे एक युवक व उसके परिजनों ने दिनेश को मना किया। इस बात पर दिनेश का उन लोगों से झगड़ा हो गया। उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद से दिनेश लापता हो गए। शाम को फोन किया तो मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों ने मारपीट के संबंध में महानगर पुलिस से लिखित शिकायत भी की थी। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। चार जनवरी को सरस्वती ने पति की गुमशुदगी महानगर थाने में दर्ज कराई। बुधवार को दिनेश का शव एसीपी गोमतीनगर दफ्तर के पास नदी में उतराता मिला।

शटरिंग कारीगर के शव के साथ महानगर में प्रदर्शन करते परिजन।