{"_id":"69bd2ff6d79dabec7206a562","slug":"hospital-operator-swindled-out-of-20-lakh-in-lucknow-under-pretext-of-selling-gold-coins-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जंगल में खजाना मिलने का दिया झांसा, सोने के सिक्के बेचने के नाम पर अस्पताल संचालिका से 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जंगल में खजाना मिलने का दिया झांसा, सोने के सिक्के बेचने के नाम पर अस्पताल संचालिका से 20 लाख ठगे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
ठगों ने जंगल में खजाना मिलने का झांसा दिया। फिर सोने के सिक्के बेचने के नाम पर अस्पताल संचालिका से 20 लाख ठग लिए। मामले में केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सोने के सिक्के बेचने के नाम पर ठगी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
जालसाजों ने सोने के सिक्के बेचने के नाम पर राजधानी लखनऊ निवासी अस्पताल संचालिका से 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने मुंबई के कल्याणपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बाद में केस लखनऊ के तालकटोरा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।
Trending Videos
तालकटोरा निवासी विद्यावती का आलमनगर के सरीपुरा में बजरंग अस्पताल है। उन्होंने बताया कि जून 2025 में वह गर्भाशय के कैंसर का इलाज कराने परिचित नौशाद के साथ मुंबई गई थीं। 20 जुलाई 2025 को दोपहर 1.30 बजे उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोनकर्ता ने अपना नाम दीपक बताते हुए कहा कि उसे महाराष्ट्र के नासिक के जंगल में एक खजाना मिला है। खजाने में सोने के सिक्के हैं। उसने उन्हें 40 लाख में बेचने की बात कही। मगर, सौदा 20 लाख में तय हो गया। पीड़िता ने इलाज के खर्च के लिए सिक्के खरीदने की हामी भर दी।
ऐसे में ठग ने उन्हें 27 जनवरी को मुंबई बुलाया। मुलाकात होने पर दीपक ने उन्हें कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर सिक्के देने को कहा। विद्यावती ने बताया कि 29 जनवरी को जब सुबह 7.00 बजे वह नौशाद के साथ घर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गईं।
कल्याणपुर रेलवे स्टेशन आने पर सिक्के देने के लिए ठग दीपक अपने साथी राजू के साथ उसी ट्रेन में सवार हो गया। कुछ देर बात करने के बाद दोनों ठगों ने पीड़िता और नौशाद को हलवा खाने को दिया। उसे खाते ही दोनों बेहोश हो गए। फिर दीपक और राजू विद्यावती के पास रखे 20 लाख रुपये लेकर ट्रेन से उतर गया।
उन्होंने बताया कि एक घंटे बाद जब पीड़िता और परिचित को होश आया, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने कल्याणपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी में केस दर्ज कराया। जांच के बाद जीआरपी ने केस तालकटोरा थाने में ट्रांसफर कर दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।