{"_id":"69a0b53f84c7b238b10836e8","slug":"learned-how-to-cut-a-corpse-after-watching-a-film-lucknow-news-c-13-lko1096-1623840-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फिल्म देखकर सीखा शव काटने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फिल्म देखकर सीखा शव काटने का तरीका
विज्ञापन
मानवेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर नहीं ले जा सकता था। आरोपी ने वध फिल्म देखी थी, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था।
छानबीन में सामने आया कि मूवी में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया। आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर भी शव को ठिकाने कैसे लगाएं... इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी देखा था। आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। सूत्रों के अनुसार, कृति गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।
पिता ने कुछ भी बोलने से किया इन्कार : मानवेंद्र के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। अक्षत की मां की आत्महत्या के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उनकी बीमारी से मौत हुई थी। कॉलोनी में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। यही वजह है कि कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं।
सीडीआर से खुलेंगे राज
पुलिस परिवार के लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। मानवेंद्र और अक्षत की सीडीआर से कई राज सामने आएंगे। मानवेंद्र किन लोगों से बात करते थे, इसके बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया था, इसकी जानकारी भी की जा रही है। यही नहीं, वारदात के समय मकान में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।
जेल में बड़बड़ाता रहा अक्षत, जागकर काटी रात
पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सो नहीं सका। वह पूरी रात बड़बड़ाता रहा। आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया। पूरी रात आरोपी दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे पहले पापा ने पीटा था, जिसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। आरोपी की निगरानी के लिए दो लोगों को लगाया गया है। आरोपी की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। अक्षत की काउंसिलिंग की जा रही है। वह रात में रो रहा था और अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था।
Trending Videos