सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Rajeshwar Singh writes to CM Yogi appeals for sensitivity in administrative actions

UP: विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, प्रशासनिक कार्रवाइयों में संवेदनशीलता बरतने की अपील की

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को पत्र लिखा। इसमें प्रशासनिक कार्रवाइयों में संवेदनशीलता बरतने की अपील की। आगे पढ़ें पूरी खबर...

MLA Rajeshwar Singh writes to CM Yogi appeals for sensitivity in administrative actions
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर व्यापारियों के प्रति प्रशासनिक कार्रवाइयों में संवेदनशीलता बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने जनहित और सुशासन के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया, विशेषकर छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के मामलों में।

Trending Videos


डॉ. सिंह ने अपने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास एवं सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है और जनता का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। ऐसे में आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों का भी संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं हो

उन्होंने आगाह किया कि छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक चालान, अनावश्यक नोटिस या बिजली विच्छेदन जैसी कठोर कार्रवाइयां जन-असंतोष पैदा कर सकती हैं। इससे विपक्ष को सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माफिया और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed