फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now SSR in UP After SIR major exercise to rectify voter list ahead of Assembly elections

UP News: SIR के बाद अब यूपी में SSR, विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की बड़ी कवायद

Sun, 09 Aug 2026 10:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर वोटर लिस्ट जांची जाएगी। सितंबर से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे, नए नाम जोड़ने के साथ मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान होगी। जनवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
now SSR in UP After SIR major exercise to rectify voter list ahead of Assembly elections
मतदाता सूची। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की अंतिम बड़ी कवायद अगले माह से शुरू होगी। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराया जाएगा। अभियान में भी बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने व हटाने के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जनवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

विज्ञापन


एसआईआर के बाद फाइनल मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की गई थी। इसमें कुल 13.39 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इसी महीने केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से पुनर्विभाजन सूची जारी होने के बाद एसएसआर शुरू होगा। एसएसआर के तहत सबसे पहले मसौदा सूची जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृतक और अनुपस्थित मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरवाएंगे। नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 और किसी तरह के संशोधन या विधानसभा क्षेत्र परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 भी लेंगे। यह पूरी प्रक्रिया मैनुअल ऑन इलेक्टोरल रोल्स-2023 के तहत पूरी होगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण भी इसी मैनुअल के अनुसार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को चलेंगे विशेष अभियान

आयोग के सूत्रों के मुताबिक, एसएसआर की प्रक्रिया सितंबर में प्रारंभ होने की संभावना है। इसके लिए 30-40 दिन का समय निर्धारित होगा। इसके तहत शनिवार और रविवार को विशेष अभियान भी चलेंगे जिसमें प्रत्येक बीएलओ सभी तरह के फॉर्म व मतदाता सूची लेकर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) भी अभियान की निगरानी करेंगे।

2022 में 7 जनवरी को प्रकाशित हुई थी अंतिम मतदाता सूची

प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 7 जनवरी 2022 को प्रकाशित हुई थी। 8 जनवरी 2022 को चुनाव की घोषणा हुई थी और 14 जनवरी 2022 को प्रथम चरण का नामांकन शुरू हुआ था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार भी यूपी में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में इस बार भी अंतिम मतदाता सूची आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed